Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: आज गुरुवार है। नवंबर महीने की 22 तारीख है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। विष्णु जी को जीवन के समस्त सुखों का स्रोत कहा गया है। कहते हैं कि विष्णु जी की कृपा मिलने से व्यक्ति समस्त दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानिते हैं कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के कार्ड्स। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। इस राशि के जातक अपने करीबी दोस्तों से नाराज हो सकते हैं। आपके दोस्त आपको धोखा दे सकते हैं। साथ ही धन खर्च होने के भी संकेत हैं। गैर-जरूरी खर्च से बचना होगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 70% होगा।

वृषभ: भोजन करते समय सावधानी बरतें। ताजा भोजन ही करें। साथ ही बाहर का खाने से परहेज करें। परिजनों का साथ मिलेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें साझा करेंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 75% होगा।

मिथुन: बिजनेस में कुछ मुश्किलों का सामना करना होगा। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। वह आज बीमार पड़ सकते हैं। शुभ रंग: काला और भाग्य 60% होगा।

कर्क: किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ रंग: नीला और भाग्य 67% होगा।

सिंह: आपको अपने काम के प्रति लापरवाही बंद कर देनी चाहिए। आपको इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। किसी बात से परेशान हो सकते हैं। सकारात्मक रहना होगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 78% होगा।

कन्या: आपके लिए यात्रा के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे नए लिंक्स बनाने में मदद मिलेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। उन्हें दवाएं दिला दें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 59% होगा।

तुला: आप कुछ नया करना चाहेंगे। हालांकि इसमें किसी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। धनलाभ होने के योग हैं। किसी अनजान स्रोत से धन की प्राप्ति होने वाली है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 81% होगा।

वृश्चिक: आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आज बातचीत करते समय आपको सतर्क रहना होगा। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 71% होगा।

[bc_video video_id=”5969456097001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका रिश्ता पक्का होने वाला है। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 82% होगा।

मकर: आज के दिन आपको यात्रा करते समय सावधान रहना होगा। अत्यधिक तेज गति से वाहन न चलाएं। साथ ही देर रात तक घर से बाहर न रहें। परिवार के साथ समय बिताएं। शुभ रंग: पीला और भाग्य 72% होगा।

कुंभ: आप किसी समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। आप अपने लुक से दूसरों को आकर्षित करेंगे। आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। आपको इस पर सोच-समझकर जवाब देना चाहिए। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 57% होगा।

मीन: आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है। आपको इसके प्रति सतर्क रहना होगा। ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। संतान पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ रंग: हरा और भाग्य 66% होगा।