Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: किसी लक्ष्य को लेकर बहुत उत्सुक रहेंगे। बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लगन से परिस्थिति का सामना करेंगे। काम को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। नारायण मंदिर में सवा किलो गेहूं चढ़ाएं।
वृषभ राशिफल: यात्रा के योग हैं। आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। एकाग्रता से रोजगार में सफलता मिलेगी। आज के दिन अच्छे अवसर मिलेंगे। आलस ना करें। किसी शिव मंदिर में एक गिलास दूध चढ़ाएं।
मिथुन राशिफल: पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। कोई नया काम मिल सकता है। रोजगार संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। खर्चों से तनाव बढ़ सकता है। धन लाभ हो सकता है। किसी गोशाला में सवा किलो पालक दान करें।
कर्क राशिफल: सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनरशिप अच्छी बनी रहेगी। आज के दिन छोटी यात्रा हो सकती है। रोजगार में मदद मिलेगी। पुराना कोर्ट मैटर परेशान कर सकता है। किसी नारायण मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
सिंह राशिफल: ऑफिस में काम अधिक रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भावुक रहेंगे, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतें। नए मित्र बनेंगे। किसी शिव मंदिर में 125 ग्राम मसूर की दाल चढ़ाएं।
कन्या राशिफल: इच्छानुसार काम करेंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा। आज आपके काम जल्दी पूरे होंगे। आप जो काम कर रहे थे और जिसमें रुकावट आ रही थी, आज वह काम पूरा हो सकता है। एक पैकेट हल्दी किसी नारायण मंदिर में दान करें।
[bc_video video_id=”5989241109001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: विश्वासघात मिल सकता है। ऑफिस में किसी खास काम के लिए पहल कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। 100 ग्राम काले तिल किसी शिव मंदिर में चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल: आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज के दिन महत्वाकांक्षा और जोश से भरपूर रहेंगे। चतुराई से सफल होंगे। चिंता से बचें। 125 ग्राम काली उड़द किसी शिव मंदिर में चढ़ाएं।
धनु राशिफल: आज आपको बड़ा फायदा हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। महिला मित्रों से सावधान रहें। कुछ नए और अच्छे मौके मिलेंगे। पीले चंदन का एक टुकड़ा नारायण मंदिर में चढ़ाएं।
मकर राशिफल: आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। दूसरों पर निर्भर ना रहें। दूसरों की मदद करने के मौके मिल सकते हैं। विश्वासघात मिल सकता है।काम काज के अलावा आपका एक्स्ट्रा एक्टिविटी में मन लगेगा। 125 ग्राम गुड़ किसी शिव मंदिर में चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी के बहकावे में ना आएं। यात्रा से लाभ होगा। योजना में बड़े बदलाव आ सकते हैं। शादी का योग हैं। लाल गुलाब की माला किसी काली मंदिर में चढ़ाएं।
मीन राशिफल: जीवनसाथी से अपने कार्य के बारे में कोई सलाह ना लें। कोई जरूरी कार्य के लिए योजना बनाएंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे।हरे रंग का रुमाल या सवा मीटर कपड़ा किसी दुर्गा मंदिर में चढ़ाएं।
