Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: आज शनिवार है। नवंबर महीने की 17 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आपको अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। इससे आप नई चीजें सीख पाएंगे। साथ ही बढ़ेत मोटापे पर ध्यान दें। आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।
वृषभ: निवेश करने से पहले सावधान रहें। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। मजाक में कही बात को गंभीरता से न लें। साथ ही भविष्य के बारे में आपको विचार करना चाहिए। शुभ रंग: हरा और भाग्य 80% होगा।
मिथुन: सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां पर कई लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष से लाभ मिलने वाला है। खुशखबरी सुनेंगे। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 66% होगा।
कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपकी उनके साथ ढेर सारी बातें होंगी। तनाव दूर होगा। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 81% होगा।
सिंह: विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। यात्रा काम के सिलसिले में होगी। इससे नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। इससे हल करने का प्रयास करें। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 65% होगा।
कन्या: आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या होगी। आपको अपने खान-पान के प्रति सावधान रहना चाहिए। पार्टनर का साथ मिलेगा। वह आपका पूरा ख्याल रखेंगे। शुभ रंग: काला और भाग्य 76% होगा।
तुला: दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। आप काफी खुश होंगे। साथ ही कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने वाली है। सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति से आपको मदद मिलेगी। शुभ रंग: लाल और भाग्य 83% होगा।
वृश्चिक: आपको पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने वाला है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने वाले हैं। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 77% होगा।
[bc_video video_id=”5967227017001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु: आपका दिन अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। शुभ रंग: नीला और भाग्य 59% होगा।
मकर: आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें। घर पर किसी मेहमान का आगमन होने वाला है। इससे घर के बच्चे भी काफी खुश नजर आएंगे। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 75% होगा।
कुंभ: आपको अपनी वित्तीय स्थिति की चिंता हो सकती है। आपको लगेगा कि आय के स्रोत सीमित होते जा रहे हैं। किसी परिजन से मदद मिलेगी। आपका रुका काम पूरा होगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 61% होगा।
मीन: सर्दी से सावधान रहें। रात में बाहर न निकलें। किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। आज आप कुछ जरूरी सामानों की खरीददारी करने कहीं जा सकते हैं। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 70% होगा।