Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: आज शनिवार है। दिसंबर महीने की आठ तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आपके काम की तारीफ की जाएगी। यह समय आपके अनुकूल है। आपको कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू करना चाहिए। लाभ मिलेगा। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 68% होगा।
वृषभ: अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें। किसी बात पर बहस करने से बचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आप लोग शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 82% होगा।
मिथुन: परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप इसे बातचीत से हल करने का प्रयास करें। दोस्त को मदद की जरूरत पड़ेगी। आप उनकी मदद जरूर करें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 62% होगा।
कर्क: किसी अजनबी से आज आपकी मुलाकात होगी। आप उनकी बातों से बहुत प्रभावित होंगे। कुछ नए विचार मिलेंगे। आप इन पर काम करना चाहेंगे। हालांकि जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 77% होगा।
सिंह: अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहें। कोई नया रिश्ता शुरू करने से बचें। सिरदर्द से जूझना पड़ेगा। इसका ध्यान रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें। खुद को शांत रखें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 80% होगा।
कन्या: सेहत में सुधार होगा। आपका खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन कोई बड़ा फैसला करने से बचें। दोस्तों के साथ समय बिताएं। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 77% होगा।
[bc_video video_id=”5976347344001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला: आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। इनसे भागना ठीक नहीं है। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। एक्सरसाइज करें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 72% होगा।
वृश्चिक: आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी। आपको कई सारे नए विचार हासिल होंगे। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 58% होगा।
धनु: जमीन-जायदाद को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से बचना होगा। आप कानून के जानकार व्यक्ति से मदद लें। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 78% होगा।
मकर: लालच में आने से बचें। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर कोई फैसला करें। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 83% होगा।
कुंभ: यह दिन आपके लिए अच्छा है। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। लंबे समय से बना तनाव दूर हो जाएगा। इस पल को आप दोस्तों के साथ एंजॉव करें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 65% होगा।
मीन: आज के दिन खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें। पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। किसी पुराने से दोस्त से मुलाकात होगी। आप उनसे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 78% होगा।