Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसका सामना कर लेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 68% होगा।
वृषभ: आज के दिन आपको संयम रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी न करें। इससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। व्यवसाय में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 80% होगा।
मिथुन: घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप इससे काफी परेशान हो जाएंगे। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 67% होगा।
कर्क: आपके कुछ काम रुके हुए हैं। आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने रुके कार्यों को समय से पूरा कर लें। अपने खान-पान पर ध्यान दें। पौष्टिक आहार लें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 77% होगा।
सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 72% होगा।
कन्या: पूंजी निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। इसमें लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि आप अच्छे से रिसर्च कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको आज जुकाम हो सकता है। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 69% होगा।
[bc_video video_id=”5985624826001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला: धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। आपको आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शुभ रंग: लाल और भाग्य 82% होगा।
वृश्चिक: आज का दिन आप काफी मस्ती में बिताएंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आप उनका ध्यान रखें। उन्हें समय दें। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 74% होगा।
धनु: यात्रा के योग हैं। आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा से आपको काफी लाभ होगा। संतान पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी। शुभ रंग: पीला और भाग्य 70 होगा।
मकर: पार्टनर की याद आएगी। आप अकेला महसूस करेंगे। निराश न हों। कुछ दिनों बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। अधिक मेहनत करें। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 61% होगा।
कुंभ: आज के दिन आप लोभ में आने से बचें। इससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सोच-समझकर कोई फैसला करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाएं। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 79% होगा।
मीन: किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। साथ ही किसी की दी हुई चीज न खाएं। आज थोड़ा सावधान रहें। कोई चिंता की बात नहीं है। खुद को सकारात्मक बनाए रखें। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 60% होगा।