Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: आपने हाल के दिनों में काफी धन खर्च किया है। आपको अब बचत करने की जरूरत है। इसलिए गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी करने से बचें। अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। शुभ रंग: हरा और भाग्य 67% होगा।

वृषभ: पारिवारिक रिश्ते कुछ कमजोर होंगे। आपकी बात का कोई बुरा मान सकता है। आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। दोस्तों के साथ समय बिताएं। कहीं घूमने जाएं। शुभ रंग: काला और भाग्य 60% होगा।

मिथुन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धनलाभ को योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस पार्टनर से मदद मिलेगी। आप दोनों को भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनानी चाहिए। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।

कर्क: धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवार के साथ होगी। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 59% होगा।

सिंह: सेहत कुछ खराब हो सकती है। इसके प्रति सजग रहें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन भी न करें। यात्रा करते समय भी आज सावधानी बरतें। शुभ रंग: जामुनी और भाग्य 66% होगा।

कन्या: किसी दोस्त से विवाद हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आप मजाक में कही बात को गंभीरता से न लें। अपने काम पर ध्यान दें। सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 72% होगा।

[bc_video video_id=”5980860290001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता-पिता से प्यार मिलेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 62% होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। आपको इनका लाभ उठाना चाहिए। बिजनेस को विस्तार देने का समय आ गया है। इस पर ध्यान दें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 77% होगा।

धनु: आपके लिए यात्रा के योग हैं। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। यह यात्रा काम के सिलसिले में होगी। आप अपने घर वालों को मिस करेंगे। पार्टनर की विशेष याद आएगी। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 79% होगा।

मकर: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप उनसे मिलकर बहुत खुश होंगे। आप दोनों कहीं पर घूमने भी जा सकते हैं। दोस्त से अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 67% होगा।

कुंभ: आज के दिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। अत्यधिक तैलीय भोजन करने से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। उनसे बातें करें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 65% होगा।

मीन: आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार भी आएंगे। इससे बचना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 76% होगा।