Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: दोस्तों से मुलाकात होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ मिल सकता है। मेहनत का फल देरी से मिलेगा। आज आप हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

वृषभ राशिफल: आज आपको सम्मान मिलेगा। अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छोटी यात्रा पर जा सकते है। विचारों में नई ऊर्जा लाएंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप लाल सिंदूर का तिलक माथे पर लगाएं।

मिथुन राशिफल: धन लाभ के योग बन रहे हैं। सोशल वर्क में बिजी रहेंगे। आपकी नई पहचान बनेगी। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। अपनी संतान की सेहत पर ध्यान दें। आज आप सफेद जनेऊ किसी पीपल के पेड़ पर रखें।

कर्क राशिफल: सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी से धन लाभ होगा। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई शुभ समाचार मिलने में देरी होगी।

सिंह राशिफल: पुराने रिश्तों की नई शुरुआत होगी। कम्यूनिकेशन से नए अवसर मिलेंगे। अनचाहा रिश्ता खत्म होगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। माता का ख्याल रखें। आज आप इत्र का प्रयोग करें।

कन्या राशिफल: प्रॉपर्टी के योग हैं। आज आपका मूड रोमांटिक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा। धोखा मिल सकता है। तनाव से बचकर रहें। किसी पुरुष के शब्दों से कष्ट हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप नारंगी रंग का तिलक लगाएं।

[bc_video video_id=”5994435951001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख मिल सकता है। मन में उदासी रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप पीला रत्न धारण करें। पीला रुमाल अपने पास रखें।

वृश्चिक राशिफल: आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप बरगद के पेड़ में जल डालें और दीपक जलाएं।

धनु राशिफल: पारिवारिक सुख बढे़गा। रिश्तों में मधुरता आएगी। कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वाद-विवाद से बचकर रहें। आज सुबह और शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशिफल: आज नए रिश्ते की शुरुआत होगी। धन लाभ के योग है। लेखन से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। साझेदारी में लाभ मिलेगा। अनावश्यक तनाव से बचें। धोखा मिल सकता है। गोपी चंदन की एक स्टिक केले के पेड़ पर चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल: प्रेम संबंध बनेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी। आज माथे पर रक्त चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशिफल: मान-सम्मान मिलेगा। करियर में सफलता मिल सकती है। आज आपको खास लोगों से गिफ्ट मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मन विचलित हो सकता है। आज के दिन पार्टनरशिप के लिए सफेद रुमाल अपने साथ रखें।