Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: आज आप लेन-देन के कार्य आसानी से पूरा कर पाएंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी तथा मिलन सुखद रहेगा। आज आप शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ सभी कार्य पूरे कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल: आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। यात्रा की संभावना है।

मिथुन राशिफल: सार्वजनिक जीवन में आपको कम सफलता मिलने के योग हैं। आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशिफल: शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

सिंह राशिफल:आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पिता की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

कन्या राशिफल: आप सेहत का ख्याल रखें। धन की प्राप्ति होगी। बदलाव की कोशिश सफल होगी। कोर्ट- कचहरी के मामले से मुश्किलें बढ़ सकती है।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल: संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।आज थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशिफल: नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्य सफल होंगे। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा।

मकर राशिफल: आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशिफल: अटके काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मन को शांति मिलेगी।

मीन राशिफल: वाहन सुख मिल सकता है। आज मानसिक अशांति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज के दिन आर्थिक लाभ मिल सकता है।