Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: आपके अटके काम पूरे होंगे। बीमार लोगों की सेहत में बदलाव आएगा। नेगेटिव विचारों से दूर रहें।
वृषभ राशिफल: परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। माता के सेहत की चिंता परेशान कर सकती है।
मिथुन राशिफल: पिता की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशिफल: आज आपके मन में नेगेटिव विचार आ सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। झगड़े विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी।
सिंह राशिफल: संतान पक्ष से आपको अच्छी खबर मिलने वाली है। किसी यात्रा पर जा सकेंगे। अटके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी।
कन्या राशिफल: पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। आप किसी से वाद-विवाद ना करें। सेहत का ख्याल रखें।
[bc_video video_id=”6010122773001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। पत्नी की सेहत का ख्याल रखें। आज बाजार के अटके काम पूरे होंगे। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: आपको संतान पक्ष की मदद मिलेगी तथा लाभ मिलेगा। विदेश जाने के अवसर खुलेंगे। शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।
धनु राशिफल: आपका दिन घूमने-फिरने में निकलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपको मान-सम्मान मिलेगा। लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं।
मकर राशिफल: आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें । घर पर मेहमान आ सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल: आज आपके दांपत्यजीवन की मधुरता रहेगी। महिला मित्रों की मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी इनकम में इजाफा होगा।
मीन राशिफल: परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी की बातों पर बिना सोचे विश्वास ना करें।
