Tarot Rashifal Today, Tarot Card Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal Horoscope:मेष राशिफल: सामाजिक काम में रुचि कम होगी। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। रिलेशनशिप में मधुरता लाने का प्रयास सफल रहेगा। धैर्य से काम लें।

वृषभ राशिफल: आज जवाबदारी के काम आसानी से निपट सकते हैं। आपके विचारों में तेजी आ सकती है। कामकाज की बारीकियों पर ध्यान दें। इससे आपको लाभ मिलेग। आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। आपको लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशिफल: आपको मनोकामना पूरी होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। मन में खुशी का भाव रहेगा। मेहनत से सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशिफल: कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी से सलाह जरुर लें। आप सेहत का ख्याल रखें। पेट और सिर के रोग परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जो कहेंगे वो पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। रिस्क ना लें।

सिंह राशिफल: बड़े-बुजुर्ग के मार्गदर्शन में कार्य करने से लाभ होगा। कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों से संबंध अच्छे हो सकते हैं। आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कन्या राशिफल: आज आप कुछ अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। खुद पर ध्यान देने से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्य कर सकते हैं। आपको तरक्की मिलेगी। एक अच्छी खबर मिलेगी।

[bc_video video_id=”5988906464001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। गलतियां सुधारने के मौके आपके सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है। यात्राएं बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल: भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। अपने स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। धैर्य से दिन बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशिफल: घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। दोस्तों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। लेकिन विश्वासघात से सावधान रहें। अपना ख्याल रखें। खर्चों पर नियत्रंण रखें।

मकर राशिफल: आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपकी इनकम बढ़ सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आपके साथ छल-कपट हो सकता है। महिला मित्रों से सावधान रहें।

कुंभ राशिफल: कामकाज से मन लगेगा, मन प्रसन्न रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। सैलरी बढ़ाने की मांग आज कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। काम में तरक्की होगी। घर पर मेहमान आ सकते हैं।

मीन राशिफल: कामकाज में मन लगेगा। अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान दें। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की कोई नई व्यवस्था हो सकती है। मनोकामना पूरी हो सकती है। विदेश से लाभ मिलने के योग हैं।