ज्योतिष शास्त्र की गोचर गणना के अनुसार, मंगलवार यानी 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। वृषभ राशि में सूर्य की दशा शत्रुक्षेत्री होगी। बता दें कि सूर्य और शुक्र एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। ऐसे में सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में काफी उलटफेर आने वाला है। ऐसे संकेत हैं कि शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं कि सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से हम सबके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष: मेष राशि के जातकों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धनहानि हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का अभाव रह सकता है। सिर व आंख में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ: इस राशि के जातकों के सम्मान और प्रतिष्ठा में कमी आएगी। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।
मिथुन: सूर्य के गोचर के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां बढ़ सकती हैं। शत्रुओं का प्रभाव बढ़ेगा। धनलाभ के अवसर समाप्त होंगे।
कर्क: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। धनलाभ के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। पदोन्नति होने की संभावना है। राज्य सरकार से लाभ हो सकते हैं।
सिंह: इस राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही व्यवसाय में विस्तार के भी योग हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: कन्या राशि के जातक धनहानि का सामना कर सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। इससे निराशा का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्टों में वृद्धि हो सकती है।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]
तुला: इस राशि के जातक विवाद में पड़ सकते हैं। इससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। कोर्ट-कचहरी का भी चक्कर लगाना पड़ सकता है। धनहानि की समस्या आ सकती है। दोस्तों से निराशा हो सकती है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य गोचर अनुसार, पारिवारिक समस्याओं से जुझना पड़ सकता है। कार्यों में असफलता मिलने से निराशा होगी। धनहानि भी हो सकती है। सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी होने के संकेत हैं।
धनु: धनु राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन काफी अच्छा है। इससे आपको धनलाभ होने के संकेत हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।
मकर: मकर राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से निराशा हो सकती है। परिवार में कलह बढ़ सकती है। धनहानि की संभावना है। यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ: इस राशि के लोग पारिवारिक विवाद से परेशान रहेंगे। धनहानि होगी। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। मान-सम्मान में कमी आने के संकेत हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में हानि हो सकती है। शारीरिक परेशानियां भी बढ़ेंगी।
मीन: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है। धनलाभ के भी संकेत हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
[jwplayer BpVoMiTM-gkfBj45V]