Sun Transit May 2021: 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इस दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी है। सूर्य के राशि बदलते ही कुछ राशि वालों के सुखों में वृद्धि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के साथ नौकरी में तरक्की मिल सकती है। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 4 राशि वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ…

मेष: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही प्रमोशन होने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। लंबी यात्रा से मुनाफा मिलने की उम्मीद है। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आने से मानसिक तनाव कम होंगे। सूर्य को प्रतिदिन जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

वृषभ: आपके लिए सूर्य का गोचर बेहद ही शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। मैरिड लाइफ भी अच्छी रहेगी। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से आप अपने हर काम को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। वृषभ राशि में सूर्य के प्रवेश से 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, देखें आपकी राशि इसमें है या नहीं

सिंह: सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ है। नौकरी हो या बिजनेस दोनों में तरक्की मिलेगी। नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलेगी। महिला पक्ष से लाभ मिलने के आसार रहेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नई योजनाओं पर काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का मूड बन सकता है। लेकिन बाहर का उल्टा-सीधा खाना खाने से बचें। सूर्य के राशि परिवर्तन से इन 3 राशि वालों के बढ़ेंगे कष्ट, हो जाएं सतर्क

धनु: शरीर में ऊर्जा रहेगी। जिससे आप अपने कार्यों को पूरी ताकत के साथ कर पायेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रमोशन होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय उत्तम है। किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। मनी माइंडेड होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, इस खूबी के चलते लाइफ में खूब करते हैं तरक्की