मेष– पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। समाज में यश मिलेगा। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। दोस्तों और परिवार वालों का साथ मिलेगा।

वृषभ– करियर की चिंता रहेगी। विदेश यात्रा के योग हैं। समाज और राजनीति आज आपका दबदबा रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। मन थोड़ा शांत रहेगा।

मिथुन– पूरी ताकत और मन से काम करेंगे। आर्थिक फैसले सफल होंगे। कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं। इस काम में सफलता मिलने के भी योग हैं।

कर्क– किसी के बहकावे में ना आएं। शांत मन से विचार करें। आज के दिन प्रॉपर्टी संबंधी लाभ मिलेगा। पॉजिटिव सोच रखेंगे। किसी की मदद करने से इनकार ना करें।

सिंह– कानूनी मामलों में समस्या आ सकती है। आज आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या– मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। पुराने कार्यों से मनचाहा फल मिलेगा। भौतिक साधनों पर धन खर्च बढ़ेगा। इस लिए आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

तुला- घर में मेहमान आ सकते हैं और घर की साज- सजावट पर खर्चा कर सकते हैं। खर्च अधिक ना करें, आर्थिक स्थिति को संभालने का प्रयास करें। परिवार वालों के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक- किसी जगह से खुशखबरी मिल सकती है और कानूनी मामले निपट सकते हैं। आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव रह सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु- नाम और यश मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी, जीवन में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी क्षेत्र में निवेश करते हुए सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सतर्क रहें।

मकर- रुके हुए काम जल्दी पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख बढ़ेगा लेकिन ऑफिस में मेहनत का फल लेट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावट आ सकती है।

कुंभ- भूमि संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा, कहीं लोन के लिए अप्लाई किया है तो वो पूरा हो सकता है। नाम और यश मिल सकता है। किसी महिला के शब्द कष्ट दे सकते हैं। लेकिन खुद को शांत करने का प्रयास करें।

मीन- अच्छे अवसर मिलेंगे। घूमने जाने की संभावनाए हैं और नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं। धन खर्च को नियंत्रित रखें। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।

[jwplayer 4yZwOkKM-gkfBj45V]