मेष- जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आपका मन चंचल रहेगा जिससे उसमें परिवर्तन शीघ्र आएंगे। महिलाएं अपनी वाणी पर संयम रखें। माता-पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहने की संभावना बन रही है।

वृषभ- छात्रों के शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सावधानी रखें। धन के अधिक खर्च होने की संभावना है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें।

मिथुन- आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। लेकिन किसी स्थान पर बोलने में आत्‍मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कर्क- मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। लेकिन नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा।

सिंह- दोस्तों के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जाने का आयोजन हो सकता है, जो आपके लिए लाभदायी होगा। नए कार्यों की आज शुरुआत ना करें। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है।

कन्या- पिता की तरफ से लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

तुला- लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना बन रही है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की तरफ से सहयोग कम रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक- नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

धनु- लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सम्मान और ख्याति मिलेगी।

मकर- आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। संतान विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कुंभ- यात्रा को कुछ समय के लिए टालना शुभ होगा। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मीन- नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

[jwplayer vTQACxu8-gkfBj45V]