मेष- परिवार में शांति रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में भूमि संबंधी विवाद हो सकता है। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। हनुमान मंदिर में इलायची अर्पित करना लाभदायक और मखाने चढ़ाएं।

वृषभ- जीवन में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। तनाव से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सिंदूर और तुलसी श्री हरि को चढ़ाना लाभदायक होगा।

मिथुन- लव लाइफ ठीक रहेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि विवाद सुलझ सकता है। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। पीले रंग का जनेऊ हनुमान जी को अर्पित करें।

कर्क- आलस्य का त्याग करें। वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अधूरा काम पूरा हो सकता है। हनुमान जी के चमेली का तेल अर्पित करें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। श्री हरि को नीला वस्त्र अर्पित करना लाभदायक होगा।

कन्या- आज का दिन अच्छा रह सकता है। काम का बोझ रहेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। सेहत पर ध्यान देना जरुरी है। किसी अपने से विश्वासघात मिल सकता है। हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।

तुला- गलत निर्णय ले सकते हैं। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं लेकिन अभी भी कुछ उलझनों में फंसने की संभावना बन रही है। हनुमान जी को इमरती अर्पित करें।

वृश्चिक- कुंवारे लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। ऑफिस में बॉस के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। शुभ समाचार मिलेगा लेकिन मन में बेचैनी और उलझन रहेगी। हनुमान जी को मखाने अर्पित करें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

धनु- लव लाइफ अच्छी रहेगी। यात्रा टल सकती है। आत्मविश्वास मजबूत होगा। धोखा मिल सकता है। हनुमान को झंडा अर्पित करें।

मकर- नए कार्य की शुरुआत हो सकती है जिससे काम का बोझ बनेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हनुमान जी को चांदी का वर्क अर्पित करें।

कुंभ- आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। विश्वासघात से सावधान रहें। नए अवसर मिल सकते हैं। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी बातों पर गौर करें। हनुमान जी को खजूर अर्पित करें।

मीन- नौकरी मिलने के अवसर बन रहे हैं। अचानक कोई नुकसान हो सकता है। विदेश यात्रा के योग हैं। काम में व्यस्त रहेंगे। आज हनुमान जी को जनेऊ अर्पित करना लाभदायक होगा।