मेष– जीवनसाथी से अपने कार्य के बारे में कोई सलाह ना लें। कोई जरूरी कार्य के लिए योजना बनाएंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत होगी।
वृषभ– आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी के बहकावे में ना आएं। यात्रा से लाभ होगा। योजना में बड़े बदलाव आ सकते हैं। शादी का योग है। इससे आपके घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
मिथुन– दूसरों पर निर्भर ना रहें। रोमांटिक मूड में रहेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज के अलावा आपका एक्स्ट्रा एक्टिविटी में मन लगेगा। आज के दिन को आप काफी एन्जॉव करेंगे।
कर्क– बड़ा फायदा हो सकता है। कुछ नए और अच्छे मौके मिलेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। समय से अपने काम समाप्त करने का प्रयास करें।
सिंह– आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। चिंता से बचें। आज के दिन महत्वाकांक्षा और जोश से भरपूर रहेंगे। चतुराई से सफल होंगे। दोस्त आपके विचारों का सम्मन करेंगे।
कन्या– विश्वासघात मिल सकता है। ऑफिस में किसी खास काम के लिए पहल कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसमें सफलता हाथ लगेगी।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]
तुला– नया रिश्ता जुड़ेगा। नया काम शुरू करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। विचारों और सेहत में जकड़न महसूस करेंगे। सबकुछ बिखरता सा प्रतीत होगा। महिलाओं से सावधान रहें। फैसले ना लें और दूसरों से बात करें।
वृश्चिक– एक हफ्ते में करियर में बदलाव होगा। भूमि संबंधी लाभ मिलेगा। फैसले नहीं ले पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। आपके लिए यात्रा का योग है। इस यात्रा का आप भरपूर लुत्फ उठाएंगे।
धनु– परिवार में खुशी रहेगी। मां से मदद मिलेगी। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे। कोई फैसला लेने से पहले अपने परिवार वालों के साथ बात करें।
मकर– आर्थिक स्थिति के कारण परेशान रहेंगे। धोखे से बचें। बेचैनी बढ़ सकती है। मेहनत के फल में देरी होगी। इससे परेशान ना हों और खुद को मानसिक रूप से शांत रखें।
कुंभ– पार्टनरशिप के मजबूत योग हैं। मानसिक स्वतंत्रता मिलेगी। विदेश यात्रा करेंगे। फ्यूचर प्लानिंग करेंगे। बच्चों की चिंता सताएगी लेकिन आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
मीन– नए रिश्ते की शुरुआत होगी। नए आय स्त्रोत मिलेंगे। नाम-यश बढ़ेगा। जिंदगी को काबू में कर पाएंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। खर्चे कम करें। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
[jwplayer 7z3gzzq2-gkfBj45V]