मेष – नए समाधान और प्लान के साथ आगे बढ़ेंगे। अपने अकेलेपन को अध्यात्म की तरफ लगाएंगे। पहले से ज्यादा मेहनत करें। बिजनेस प्लान पर शांति से काम करें। देवी के चरणों में लाल फूल चढ़ाएं।

वृषभ – किसी समूह को संबोधित करना अच्छा रहेगा। पब्लिकेशन से जुड़े कार्य लाभ देंगे। आप में आकर्षण बढ़ेगा। आपके ज्ञान की तारीफ होगी। मार्केटिंग फील्ड के लोगों को लाभ होगा। पार्टनर से अनबन हो सकती है। देवी को सफेद फूल चढ़ाएं।

मिथुन– महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुडे़ंगे। क्रिएटिविटी बढ़ेगी। कला को उभारने के प्रयास करेंगे। मन में स्वच्छंद ख्याल आएंगे। विवादों से दूर रहें। गलतफहमी ना बढ़ने दें। मंदिर में दूर्वा अर्पित करें।

कर्क – पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण विचार पर चर्चा होगी। पार्टनरशिप से लाभ होगा, रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। धोखे से बचें। मन विचलित ना होने दें। सूर्य को जल अर्पित करें।

सिंह – मां का सुख मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। महिलाओं का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी से चिंतित रहेंगे। किसी रोग को नजरअंदाज ना करें। देवी को गेहूं अर्पित करें।

कन्या -बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छी मुलाकात होगी। ऑफिस में मीटिंग में बिजी रहेंगे। पूरा दिन करियर पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंध खास नहीं रहेगा। तनाव बढ़ सकता है। देवी को मूंग अर्पित करें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

तुला – घर की सजावट पर खर्च करेंगे। खरीदारी करेंगे। मेडिटेशन या अध्यात्म में रुचु बढ़ेगी। रणनीति बनाने और चिंतन के लिए सही दिन है। मानसिक तनाव से बचकर रहें। अपने घर के मंदिर में सफेद मक्खन अर्पित करें।

वृश्चिक – पार्टनर से बातचीत सकारात्मक रहेगी। नए रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा। बातों में मिठास बढ़ेगी, कार्य तेजी से करेंगे। रिश्तों में सावधानी बरतें। बहस में ना पड़ें। देवी जी को गन्ना अर्पित करें।

धनु – खुद के घर का विचार आएगा। अपने टैलेंट से लाभ पाएंगे। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। कुछ नया खरीदेंगे। नींद और तनाव का ध्यान रखें, आलस से बचें। देवी को चने अर्पित करें।

मकर – क्रिएटिव और कलात्मक चीजों में आगे बढ़ेंगे। क्रिएटिविटी और कम्यूनिकेशन से नया काम मिलेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान की सेहत का ख्याल रखें। पढ़ाई में मेहनत बढ़ाएं। देवी जी को काजल अर्पित करें।

कुंभ – दान करेंगे। आर्थिक मदद करेंगे। लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे। दान और सेवा करने से आपका मंगल होगा। काम और आय में समस्या रह सकती है। देवी जी को सुगंध अर्पित करें।

मीन – लोगों से संपर्क बनारक रखें। सोशल मीडिया कैंपेन से लाभ होगा। कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। समय का सदुपयोग करें। सेहत का ध्यान रखें। देवी जी को चंदन अर्पित करें।