मेष– जीवनसाथी से अपने कार्य के बारे में कोई सलाह ना लें। कोई जरूरी कार्य के लिए योजना बनाएंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस काम में आप किसी जानकार की मदद ले सकते हैं।

वृषभ– आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी के बहकावे में ना आएं। यात्रा से लाभ होगा। योजना में बड़े बदलाव आ सकते हैं। शादी का योग हैं। आज आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन– आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज के अलावा आपका एक्स्ट्रा एक्टिविटी में मन लगेगा। दूसरों पर निर्भर ना रहें। इससे आपका काम बिगड़ सकता है।

कर्क– कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ नए और अच्छे मौके मिलेंगे। बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए भी अच्छा समय है।

सिंह– चतुराई से सफल होंगे। आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज के दिन महत्वाकांक्षा और जोश से भरपूर रहेंगे। चिंता से बचें। अपनी जानकारी से आप किसी की समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

कन्या– विश्वासघात मिल सकता है। ऑफिस में किसी खास काम के लिए पहल कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अध्यात्म को ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

तुला– इच्छानुसार काम करेंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा। काम जल्दी पूरे होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। इस दौरान अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

वृश्चिक– स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतें। नए मित्र बनेंगे। भावुक रहेंगे, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मन में सकारात्म विचार आएंगे। अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

धनु– सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनरशिप अच्छी बनी रहेगी। आज के दिन छोटी यात्रा हो सकती है। रोजगार में मदद मिलेगी। पुराना कोर्ट मैटर परेशान कर सकता है। इसके लिए किसी जानकार से मदद लें।

मकर– धन लाभ हो सकता है। पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। कोई नया काम मिल सकता है। रोजगार संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। खर्चों से तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।

कुंभ– आज के दिन अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग हैं। एकाग्रता से रोजगार में सफलता मिलेगी। आलस ना करें। यदि कोई काम रुका पड़ा है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।

मीन- किसी लक्ष्य को लेकर बहुत उत्सुक रहेंगे। बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लगन से परिस्थिति का सामना करेंगे। परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी।

[jwplayer obek7Ftn-gkfBj45V]