मेष- मेष राशि वाले आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस राशि वालों का व्यवसाय आज अच्छा चलेगा और इसमें लाभ की प्राप्ति होगी। आपको परिवार का साथ मिलेगा।

वृषभ- आपको अपने ऊपर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। दूसरों के साथ आपका विवाद हो सकता है। इसलिए इससे बचने का प्रयास करें। संतान के मामले में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना धैर्य बनाए रखें।

मिथुन- आज के दिन आप अपने काम को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। साथ ही कार्यों में बाधाएं भी उत्पन्न होंगी। लेकिन अपनी समझदारी से इसका हल निकालें। दोस्तों और परिवार वालों की चिंता सताएगी। लेकिन ज्यादा निराश ना हों।

कर्क- आज के दिन आपको लेन-देन में समझदारी बरतने की जरूरत है। आप इस बात का चयन काफी सावधानी से करें कि किस पर भरोसा किया जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- आज दिन आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी। इसके साथ आप धार्मिक तीर्थ पर जाने की भी योजना बना सकते हैं। परिवार वालों का प्यार और साथ मिलेगा। यात्रा करते वक्त थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या- आपको अपने रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। इससे आप खुद को मानसिक रूप से शांत महसूसर करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही कानूनी मामलों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]

तुला- परिवार के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामने वाले की बात को ध्यान से सुनें। कोई फैसला जल्दबाजी में ना करें। ऐसा करने से आपको बाद में पछतावा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक- खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। परिवार वालों और दोस्तों की याद आएगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। इससे आपको प्रसन्नता भी हासिल होगी। नए कार्यों को लिए अवसर बन सकते हैं। यात्रा पर भी जाने के योग हैं।

धनु- मन व्याकुल हो सकता है। खुद पर भरोसा रखें। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार वालों के साथ रहें और उनसे अपनी बातें साझा करें। आज के दिन आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर होंगी। इन पर नियंत्रण रखें।

मकर- धन प्राप्ति का योग है। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। सेहत की समस्या आ सकती है। दैनिक कार्यों में परिवार वालों का साथ मिलेगा। गैर-जूरूरी वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

कुंभ- आज के दिन आपको व्यस्तताओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ जरूरी काम छुट भी सकते हैं। दोस्तों का सहयोग लें। यात्रा के भी योग है। अजनबियों से सावधान रहें और अपने खान-पान पर ध्यान दें।

मीन- आपको कुछ बातों की चिंता सता सकती है। लेकिन बेकार की बातों पर ध्यान देने से बचें। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। परिवार वालों के साथ घूमने जा सकते हैं। दोस्तों का भी साथ मिलेगा।

[jwplayer BGpZTXgn-gkfBj45V]