मेष- इस राशि वालों का परिवार में विवाद हो सकता है। इसलिए आप अपनी ओर से कोशिश करें कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज किया जा सके। इसके साथ ही पुरानी बातों का जिक्र करने से बचें।

वृष- आप अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसलिए इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। आप अपना व्यवसाय संबंधी निर्णय काफी सोच-समझकर लें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों का लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यह समय इसके लिए काफी अनुकूल है। इसलिए अपने प्रयास को निरंतर जारी रखें।

कर्क- इस राशि के जातकों की भौतिक सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज यदि हो सके तो दूसरों की मदद करें।

सिंह- टैरो राशिफल के अनुसार आज के दिन आपको सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। इसलिए आप आज अपने रुके हुए सरकारी कामों को पूरा कराने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या- आज के दिन आपकी कुछ उच्च लोगों से मुलाकात हो सकती है। इससे आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। इस दौरान आप सामने वाले को अपनी बातों से प्रभावित करने की कोशश करें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]

तुला- धन के लिहाज से आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए ठीक है। इस दिन आपको धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं। इसके साथ ही धन प्राप्ति के कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन बुरी संगति में आने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आज आप अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और बुरे लोगों से किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।

धनु- धनु राशि के जातकों की आज मानसिक चिंता बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। इसके अलावा बेवजह की बातों पर चिंता करने से बचें।

मकर- आज के दिन आप अनावश्यक रूप से धन खर्च कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बाद में पछतावा भी हो सकता है। इसलिए आप अपनी ओर से कोशिश करें कि गैर-जरूरी खर्च करने से बचा जाए।

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को आज यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही स्थान परिवर्तन को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। अपने परिवार के साथ रहने का प्रयास करें।

मीन- इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आज के दिन आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

[jwplayer OXi7d3Lo-gkfBj45V]