मेष- विदेश में नौकरी के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन किसी अध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हों, आज के दिन बहते हुए पानी में 125 ग्राम गुड़ का दान करें।

वृषभ- किसी जगह से शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। जो काम करने की इच्छा कर रहे थे वो काम मिल सकता है। किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं और इसी कारण से जीवन में तनाव बढ़ सकता है। हल्दी मिश्रित चावल का दान करें।

मिथुन- प्रेम संबंधों में खुशी मिलेगी। इसके साथ ही करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। काम को लेकर तनाव हो सकता है। काले छाते का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क- पार्टनरशिप के मामलों में तेजी आएगी। इसके साथ करियर में भी तरक्की हो सकती है। प्रॉपर्टी लेने की प्लानिंग करेंगे और इसके लिए किसी से सही मार्गदर्शन मिलेगा। सफेद चंदन से स्वास्तिक बनाएं।

सिंह- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, काम के लिए नाम और यश मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा। 125 ग्राम दाल बहते हुए पानी में दान करें।

कन्या- किसी बात को लेकर परेशानी रह सकती है। भाग्य साथ देगा, पारिवारिक वर्चस्व बढ़ेगा। इसके साथ प्रॉपर्टी के मामलों में सफल होगें। किसी भी तरह के विवाद में ना पड़ें। 125 ग्राम गुड़ का दान करें।

तुला- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सफलता मिलने के योग हैं। तनाव ना लें, जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 125 ग्राम शहद किसी शिव मंदिर में दान करें।

वृश्चिक- रिश्तों और पार्टनरशिप में स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में बदलाव हो सकते हैं। निवेश करते समय सोच-समझ कर कदम उठाएं। गन्ने के रस से श्रीयंत्र का अभिषेक करें।

धनु- आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। महिलाओं का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो पाएंगे। किसी बात को लेकर उदास रह सकते हैं। दूध किसी जरुरतमंद को दान करें।

मकर- खराब संगति से बचें, भावनात्मक तौर पर समय शुभ है। प्रेम संबंध सुधर सकते हैं। पैसों के मामले में नुकसान हो सकता है। नारायण मंदिर में 125 ग्राम खजूर दान करें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

कुंभ- आज के दिन कहीं से शुभ खबर मिल सकती है। नाम और यश मिलने की संभावना है। हवाई यात्रा कर सकते हैं। किसी भी तरह की बहस से बचें। शिव मंदिर में मीठा पान चढ़ाना शुभ रहेगा।

मीन- सफलता और खुशियों का समय है। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। कोई पुराने मामले परेशान कर सकते हैं। शिव मंदिर में 125 ग्राम दही दान करना शुभ रहेगा।