मेष– आज आप रिश्तों में मधुरता लाने की कोशिश करें। पुराना कर्ज परेशान कर सकता है। आज आपको महिलाओं का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। धनिये का दान करें।

वृषभ– अपने संबंधों पर ध्यान दें। घर पर गेस्ट आ सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे करेंगे। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। गुलाबी रंग का रूमाल दान करें।

मिथुन– आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। कारोबार में साझेदारी से लाभ नहीं मिलेगा। काले तिल का दान करें।

कर्क– छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव बढ़ सकता है। प्यार और रिश्ते मजबूत होंगे। तुलसी के पौधे में सूर्य को अर्ध्य दें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

सिंह– आज आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। नए सफर की शुरुआत करेंगे जो आपके लिए फलदायी होगा। कर्ज चुका पाएंगे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी लेंगे। गुलाब का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्ध्य दें।

कन्या– आर्थिक फैसले सोच-समझकर करें। कारोबार में साझेदारी ना करें। यात्रा करने से बचें। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। गन्ने के रस से सूर्य को अर्ध्य दें। काली दाल की खिचड़ी का दान करें।

तुला– आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके कार्य की तारीफ होगी। करियर से जुड़ा कोई फैसला ना लें। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। जल में चंदन मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें। 100 ग्राम हल्दी का दान करें।

वृश्चिक– आपको नई जॉब मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अच्छे फैसले लेंगे। बेकार के रिश्तों से दूरी बनाए रखें।पीपल के नीचे सूर्य को जल से अर्ध्य दें और धूप दिखाएं। शिव मंदिर में तांबे के सिक्के रखें।

धनु– वाणी पर काबू रखें। आज आपको धन लाभ मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। विचारों में शुद्धता लाएं। सूर्य देव को जल से अर्ध्य दें और धूप दिखाएं।

मकर– यात्रा सफल होगी। दोस्तों की अनदेखी से तनाव हो सकता है। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। बरगद के पेड़ पर सूर्य को अर्ध्य दें। गेहूं का दान करें।

कुंभ– आपको नई खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। बड़ा अवसर मिल सकता है। करियर में परेशानी हो सकती है। जल में सिंदूर मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें।

मीन– आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस मे आपकी तारीफ होगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। भविष्य में अच्छे नए अवसर मिलेंगे। भूमि विवाद से सावधान रहें। जल में गुलाब जल मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें।