मेष – आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। बॉस से तारीफ मिलेगी। करियर में सफलता मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लोन के मामले में लाभ होगा। मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करें और ऊं हीं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
वृषभ – आज के दिन लोगों का विश्वास आप पर बढ़ेगा। समाज में जान-पहचान बढ़ेगी। आज आपके नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंध में धैर्य से काम लें। शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऊं हीं नम: शिवाय जपें।
मिथुन – घूमने का प्लान बन सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। हरे मीठे पान द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।
कर्क – आज के दिन रोजगार में विस्तार के मौके मिलेंगे। लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। लक्ष्य पर ध्यान दें। मेहनत का फल मिलेगा। खीर से शिवलिंग का अभिषेक करें।
सिंह – नए काम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान और लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। खजूर द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।
कन्या – कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। सेल्स फील्ड में लाभ मिलेगा। बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें।
तुला– आज आपको धन लाभ मिलेगा। घर की मरम्मत पर ध्यान देंगे। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। दही द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]
वृश्चिक – रोमांटिक वेकेशन पर जाने का मन होगा। पार्टनर को कोई गिफ्ट देंगे। टिकट बुकिंग में सावधानी बरतें। नए लोगों से मिलेंगे। गुड़ द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।
धनु – लोगों से मिलेंगे। आपकी तारीफ होगी। जिम्मेदारियां बढ़ेगी। लाभ मिल सकता है कार्यभार बढ़ सकता है। गोपीी चंदन द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।
मकर – प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। शादी के योग हैं। सरसों का तेल जल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
कुंभ – अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। लोन के मामले सफल होंगे। आज आपको लाभ मिलेगा। सफेद, काले तिल मिश्रित शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मीन– यात्रा की प्लानिंग करेंगे। लेखन में रुचि बढे़गी। नए विचार आएंगे। नया काम शुरु कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। गोपी चंदन द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें।
