शनि साढ़े साती सुनते ही हर कोई घबराने लगता है। ज्योतिष अनुसार शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। यदि कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है तो जातक रंक से राजा तक बन सकता है वहीं अगर शनि कमजोर है तो तमाम दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। ये एक राशि में करीब ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। शनि जिस राशि में मौजूद होते हैं ये उस राशि समेत अपनी आगे की और पीछे की राशि पर प्रभाव डालते हैं। इस तरह से तीन राशियों पर एक साथ शनि साढ़े साती चलती है। जानिए अभी किन राशियों पर है शनि साढ़े साती का प्रकोप…
धनु: इस राशि पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि का ये चरण मानसिक और शारीरिक कष्ट देता है। लेकिन ये भी कहा जाता है कि शनि अपने इस आखिरी चरण के अंतिम दिनों में कुछ न कुछ लाभ भी देकर जाते हैं। जिससे व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। धनु वाले 29 अप्रैल 2022 में शनि साढ़े साती के प्रकोप से छुटकारा पा लेंगे।
मकर: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। आपके ऊपर भी शनि की साढ़े साती चल रही है। शनि साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टकारी माना जाता है। इस चरण में आर्थिक रूप से इंसान काफी कमजोर हो जाता है। इसलिए इस समय शनि को शांत करने के उपाय करने चाहिए। शनि अपने दूसरे चरण में शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर कर देते हैं। इसलिए सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। मिथुन राशि में बुध का प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, नौकरी-बिजनेस में तरक्की के आसार
कुंभ: शनि इस राशि के भी स्वामी ग्रह हैं। आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान आपको मानसिक कष्टों का ज्यादा सामना करना पड़ेगा। हर छोटी बात पर आपको तनाव होगा। पिता के साथ मतभेद रहेंगे। नौकरी में तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता मिलने में दिक्कत आ रही होगी। लगने वाला है साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इस ग्रहण से संबंधित सभी जरूरी बातें