शनि जयंती 3 जून को मनाई जाएगी। शनि जिन्हें सबसे क्रूर देवता माना जाता है। यह मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि भगवान की क्रूर दृष्टि अगर किसी पर पड़ जाती है तो उस व्यक्ति को कई दुखों का सामना करना पड़ता है लेकिन शनि भगवान जिस मनुष्य पर अपनी अच्छी दृष्टि डालते हैं उन्हें जीवन में अनंत सुख प्राप्त होने लगते हैं। इसलिए लोग शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर किसी जातक को सपने में शनि भगवान दिखाई देते हैं तो उसका कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। जानिए शनि भगवान का सपने में कौन सा रूप देखना होता है शुभ और कौन सा अशुभ…

– अगर सपने में शनि देव हाथी पर सवार नजर आएं तो इसे काफी शुभ माना जाता है। लेकिन अगर सपना देखने वाले व्यक्ति के ऊपर साढ़ेसाती चल रही है तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। शनि चालिसा में भी शनि के हाथी में आने के रूप को लक्ष्मी का आना बताया गया है।

– अगर सपने में शनि मोर पर सवार दिखे तो यह सपना भी काफी शुभ संकेत देता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलते हैं।

– शनिदेव अगर सपने में भैंसे पर सवार हुए दिखते हैं तो यह सपना मनुष्य को मिश्रित परिणाम देता है। जिसका मतलब है कि उस व्यक्ति को किसी काम में खुशी तो किसी में दुख मिल सकते हैं।

– अगर सपने में शनि कौवे पर सवार दिखाई देते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। यह सपना व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देता है। जिससे आने वाले समय में व्यक्ति की जिंदगी के सुख चैन में कमी आने लगती है। परिवार में कलह बढ़ता है और अपमान सहना पड़ सकता है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

– अगर सपने में शनि गिद्ध पर सवार दिखाई देते हैं तो यह अपशकुन माना जाता है। इस शोक समाचार सुनने को मिल सकते हैं इसलिए ऐसा दिखने पर शनि का तुंरत उपाय करवा लेना चाहिए।

– गधे पर शनि सवार दिखते हैं तो इसे भी अच्छा नहीं माना गया है। इसलिए ऐसा सपना आने पर शनि का उपाय जरूर करवा लेना चाहिए।