न्याय के देवता शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। क्योंकि कहा जाता है शनि जिन मनुष्यों के लिए अच्छे हो जाते हैं उन्हें कई तरह के सुखों की प्राप्ति होती है लेकिन जिन लोगों पर शनि की क्रूर दृष्टि पड़ जाती है तो उनके जीवन के सभी कार्यों में बाधाए उत्पन्न होने लगती है। इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि जयंती पर कई उपायों को करके शनि देव को शांत और प्रसन्न किया जा सकता है…

ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

– मंदिर में जाकर शनि देव को तेल चढ़ाएं। इससे शनि भगवान जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

– शनि जयंती पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने का भी खास महत्व माना गया है।

– कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार या शनि जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।

– शनि दोष को दूर करने लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए लेकिन यह रत्न केवल तुला, वृषभ, मकर, कुंभ राशि या लग्न के व्यक्तियों को ही धारण करना चाहिए।

– ज्योतिष सलाह अनुसार शनि को मजबूत करने के लिए काले घोड़े के खुर की नाल की अभिमंत्रित अंगूठी हाथ के बीच वाली अंगुली में धारण करना लाभकारी होता है।

– जिन लोगों की कुंडली में शनि खराब हैं उन्हें हर शनिवार भगवान शनि की अराधना करनी चाहिए।

– शनि जयंती वाले दिन अखंड नारियल नदी में प्रवाहित करें इससे शनि ग्रह शांत होगा। साथ ही भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनि जंयती पर हनुमान चालीसा और शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

– शनि देव को शांत करने के लिए दान का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए शनि जंयती पर तेल, काले तिल, काली उड़द, लोहा, काले वस्त्र, काली कंबल, छाता, चमड़े के जूते, काली वस्तुएं आदि का दान करें।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

1) शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

2) ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:

3) ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

4) मंत्र- ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

5) कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।