Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal in Hindi, Today Rashifal in Hindi 20 October 2018, आज का राशिफल सभी राशियों का: आज शनिवार है। यह अक्टूबर महीने की 20 तारीख है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है, उसे अपने जीवन में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। चलिए जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। उनके साथ घूमने जाएंगे। ढेर सारी मस्ती होगी। आपका तनाव दूर होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मेहमान का आगमन होगा।
मेष का लव राशिफल: दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी। आप दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं।
मेष का वित्त राशिफल: आपकी प्रतिभा से ऑफिस के लोग प्रभावित होंगे। आपके काम की तारीफ होगी। कुछ दिनों बाद प्रमोशन हो सकता है। आप काफी प्रसन्न होंगे।
मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपको गले संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके प्रति पहले से सावधान रहें। ठंडी चीजों का सेवन ना करें। बाहर का खाना खाने से बचें।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आपका दिन अच्छा है। आपकी कोई खोई हुए वस्तु वापस मिल सकती है। इसे पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे। परिवार वाले किसी समारोह में जा सकते हैं।
वृषभ का लव राशिफल: किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी समारोह में हो सकती है। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। जल्दबाजी से बचना चाहिए।
वृषभ का वित्त राशिफल: हाल ही में आपने काफी धन खर्च किया है। आपका बजट बिगड़ गया है। आपको बचत करने पर ध्यान देना चाहिए। फालतू के खर्च से बचना होगा।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: रात में देर तक बाहर ना रहें। आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। परिजनों के साथ उत्सव में हिस्सा लें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। परिवार के सदस्य एकजुट होंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप लोग कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
मिथुन का लव राशिफल: पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। आप दोनों कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इसे आप दोनों खूब एंजॉव करेंगे। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी।
मिथुन का वित्त राशिफल: आज के दिन आपका काफी धन खर्च होने वाला है। आप अपनों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: पिछले दिनों आपने बाहर का काफी कुछ खाया है। इससे आपका पेट खराब चल रहा है। आपको हल्का भोजन लेने की जरूरत है। घर पर बना भोजन करें।
कर्क का दैनिक राशिफल: आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। बीते दिन आपने काफी मस्ती की है। आपको घर पर आराम करना चाहिए। परिवार के लोगों से बात कीजिए। अच्छा लगेगा।
कर्क का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर से काफी खुश होंगे। आपको उन पर गर्व होगा। आपने काफी जिम्मेदार पार्टनर पाया है। आपको सदा उनका ख्याल रखना चाहिए।
कर्क का वित्त राशिफल: वित्तीय प्रबंधन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपने अपने धन का सही उपयोग किया है। खुश रहना सीखिए।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आपको सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर पर आराम करें। भींड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। आराम मिलेगा।
सिंह का दैनिक राशिफल: आप आज घूमने जाएंगे। आपकी यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है। इस दौरान आप कई बातों पर विचार करेंगे। जिंदगी में ताजगी आएगी।
सिंह का लव राशिफल: पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाइए। उन्हें पर्याप्त मात्रा में आराम दीजिए।
सिंह का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। इस बारे में गहराई से विचार कीजिए। किसी जानकार से इस बारे में बात कीजिए।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बस थोड़ी सी थकान महसूस होगी। आराम करने की जरूरत है। अपने पसंद की भोजन कीजिए।
कन्या का दैनिक राशिफल: आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप खुद को तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा। उनसे ढेर सारी बातें होंगी।
कन्या का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को काफी मिस करेंगे। आपका पार्टनर अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ है। आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।
कन्या का वित्त राशिफल: हाल के दिनों में आपका बिजनेस अच्छा चला है। आपकी अच्छी कमाई हुई है। आप काफी खुश हैं। आपको बाजार की जरूरतों को समझते रहना होगा।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने खान-पान के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। अत्यधिक तला-भूना खाने से परहेज करना होगा। हरी सब्जी खाने की मात्रा बढ़ाएं।
तुला का दैनिक राशिफल: आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके घर में खुशियों भरा माहौल होगा। आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।
तुला का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आपका मन काफी प्रसन्न होगा। आपके प्यार में गहराई आएगी।
तुला का वित्त राशिफल: आपको कुछ धन की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मदद मिलेगी। आपको उनको धन्यवाद देना चाहिए। आपका रुका काम पूरा होगा।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नियमित रूप से कसरत करना ना छोड़ें। साथ ही पानी भी भरपूर मात्रा में पीते रहें। और खुश रहने की कोशिश करें।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप लोग किसी पार्टी में हिस्सा लेंगे। आप इसे खूब एंजॉव करेंगे। इससे आपका तनाव दूर हो जाएगा।
वृश्चिक का लव राशिफल: किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी समारोह में हो सकती है। उनसे आप काफी प्रभावित होंगे। आपका रिश्ता तेजी से आगे बढ़ेगा।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आपके किसी जानकार को मदद की जरूरत पड़ सकती है। आपको उनकी मदद करनी चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। इसके प्रति पहले से ही सावधान हो जाएं। अत्यधिक मसालेदार भोजन से दूर रहें। आराम करने की जरूरत है।
धनु का दैनिक राशिफल: मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नकारात्मक बातों पर ध्यान ना दें। परिवार के साथ समय बिताएं। चिंता की बात नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।
धनु का लव राशिफल: आप प्रेम प्रस्ताव देने की सोच रहे हैं। आपको सामने वाले शख्स को अच्छे से जान लेना चाहिए। जल्दबाजी ना करें। सही समय पर पार्टनर मिल जाएगा।
धनु का वित्त राशिफल: भविष्य में बिजनेस में लाभ होने वाला है। आपको बाजार की जरूरतें समझनी होंगी। इसके लिए पहले से तैयार हो जाएं। त्योहारों का मौसम चल रहा है।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: बेवजह की चिंता ना करें। सकारात्मक रहें। अपनी पसंद का भोजन करें। परिजनों से अपनी समस्या साझा करें। फिल्म देखने जाएं।
मकर का दैनिक राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिजनों के साथ होगी। आपको काफी सुकून मिलेगा।
मकर का लव राशिफल: दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आपकी खूबसूरती की तारीफ होगी। आपको अच्छा लगेगा। किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।
मकर का वित्त राशिफल: शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधान रहें। इन दिनों निवेश करने से बचना चाहिए। निवेश को लेकर किसी जानकार से बातचीत करें। तभी फैसला लें।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: बढ़ते मोटापे पर ध्यान दें। अधिक समय तक इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। इससे आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
कुंभ का दैनिक राशिफल: आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। समाज के बारे में सोचेंगे। कुछ नए विचार आएंगे। उन पर आप काम करना चाहेंगे।
कुंभ का लव राशिफल: पार्टनर पर क्रोध करने से बचें। उनकी किसी बात से गुस्सा हो सकते हैं। आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। इसलिए पहले से सावधान हो जाएं। ऐसा ना करें।
कुंभ का वित्त राशिफल: आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो रही है। बहुत परेशान ना हों। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में समय लगेगा। जल्दबाजी ना करें।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपको चोट लग सकती है। नुकीली चीजों से दूर रहें। साथ ही भोजन करने की आदत में बदलाव लाएं। पौष्टिक आहार लेना शुरू करें।
मीन का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उससे ढेर सारी बातें होंगी। पुरानी यादें साझा करेंगे। आपको अच्छा लगेगा। आपका तनाव दूर होगा।
मीन का लव राशिफल: पार्टनर के प्रति वफादार रहें। उन्हें धोखा ना दें। अपनी आदतों में सुधार लाएं। वर्ना यह आपके परिवार के लिए ठीक नहीं होगा। घर की अहमियत समझें।
मीन का वित्त राशिफल: धनलाभ के योग हैं। हालांकि पहले से सतर्क रहना होगा। कुछ नए मौके मिल सकते हैं। उन्हें भुनाने के लिए तैयार रहें। सहयोगी से मदद लें।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आपको बुखार हो सकता है। अधिक समय तक काम करने से बचें। खुद को आराम दें। घर पर बना हुआ ताजा भोजन करें। आराम मिलेगा।