Rashifal Tarot Card 27 October 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। अक्टूबर महीने की 27 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आलस्य करने से बचें। जरूरी काम को समय पर खत्म कर लें। नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। देर रात तक बाहर ना रहें। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ रंग: नीला और भाग्य 70% होगा।

वृषभ: विदेश यात्रा के योग हैं। यात्रा कंपनी की ओर से हो सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। संतान पक्ष का ध्यान रखें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। खाना समय पर खाएं। शुभ रंग: लाल और भाग्य 80% होगा।

मिथुन: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मेहनत रंग लाएगी। खुशखबरी सुनेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। क्रोध भी ना करें। अपने काम पर ध्यान दें। दोस्तों का साथ मिलेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 75% होगा।

कर्क: किसी बात से परेशान हो सकते हैं। किसी जानकार से इस पर बात करें। किस्मत का पक्ष कमजोर रहेगा। निराश ना हों। पार्टनर के कामों में दखल ना दें। उन पर भरोसा करें। शुभ रंग: काला और भाग्य 82% होगा।

सिंह: परिवार में सुख-शांति रहेगी। लोग एकजुट होकर बातचीत करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। खुश रहें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 66% होगा।

कन्या: धन खर्च होने वाला है। कुछ जरूरी खरीददारी कर सकते हैं। किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। आपको अच्छा लगेगा। आपका भाग्य साथ देगा। खोई हुई चीज मिल सकती है। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 78% होगा।

तुला: अपने बिजनेस को लेकर परेशान हैं। कुछ नई योजनाओं पर काम करना चाहते हैं। अपनी रिसर्च जारी रखें। यात्रा करते समय आज सावधान रहें। बहुत तेज गति से वाहन ना चलाएं। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 69% होगा।

वृश्चिक: आपका मूड अच्छा रहेगा। दोस्तों से मिलने जाएंगे। उनके साथ ढेर सारी मस्ती होगी। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। इसका ध्यान रखें। उन्हें दवा दिला दें। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 70% होगा।

धनु: आज आपको सावधान रहना है। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। बहस में पड़ने से बचें। धनलाभ के योग हैं। इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 58% होगा।

मकर: घर पर मन नहीं लगेगा। कहीं घूमने जाना चाहेंगे। पेट संबंधी कुछ पेरशानी हो सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें। संतान पक्ष से लाभ होगा। किसी की नौकरी लग सकती है। शुभ रंग: काला और भाग्य 81% होगा।

कुंभ: आपका दिन अच्छा है। कोई तोहफा मिल सकता है। इससे काफी खुश होंगे। किसी दोस्त को मदद की जरूरत पड़ सकती है। आप उसकी मदद करें। आपका रिश्ता मजबूत होगा। शुभ रंग: हरा और भाग्य 71% होगा।

मीन: शादी की बात पक्की हो सकती है। घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। आपको अच्छा लगेगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 65% होगा।