Rashifal Tarot Card 20 October 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। अक्टूबर महीने की 20 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आपको सहयोगी से मदद मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। किसी समारोह में हिस्सा लेने जा सकते हैं। तनाव दूर होगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 77% होगा।

वृषभ: सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। पहले से सावधान हो जाएं। ठंडी चीजों का सेवन ना करें। साथ ही भींड़-भाड़ भरी जगहों पर जाने से बचें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।

मिथुन: आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। मन काफी प्रसन्न होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए शख्स से मुलाकात होगी। आपकी दोस्ती आगे बढ़ेगी। शुभ रंग: हरा और भाग्य 80% होगा।

कर्क: किसी दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपकी मदद करने के लिए वह मना कर सकता है। आपको उसकी मजबूरी समझनी चाहिए। क्रोध ना करें। बिजनेस पर ध्यान दें। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 66% होगा।

सिंह: कुछ नए विचार आएंगे। करियर को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं। अकेले में समय बिताएंगे। नकारात्मक बातों से दूर रहें। कुछ नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 57% होगा।

कन्या: बाजार की जरूरतों को समझें। उसी हिसाब से बिजनेस को विस्तार दें। किसी जानकार व्यक्ति से बात करें। दोस्त से मुलाकात होगी। ढेर सारी बातें होंगी। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 71% होगा।

तुला: मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। इसके प्रति सतर्क रहें। किसी के लोभ में आने से बचें। अपने काम पर भरोसा रखें। शुभ रंग: काला और भाग्य 77% होगा।

वृश्चिक: कोई महत्वपूर्ण बात कहते हुए सतर्क रहें। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। उनका ध्यान रखें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 81% होगा।

धनु: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ होगा। कुछ खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। उनके साथ कहीं घूमने जाएं। शुभ रंग: नीला और भाग्य 69% होगा।

मकर: आपका दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें। नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 73% होगा।

कुंभ: माता-पिता का ध्यान रखें। माता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। बहुत परेशान ना हों। दोस्त से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप काफी खुश होंगे। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 76% होगा।

मीन: संतान पक्ष से लाभ होगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया बनेगा। शुभ रंग: हरा और भाग्य 80% होगा।