Rashifal Tarot Card 19 October 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार है। अक्टूबर महीने की 19वीं तारीख। लक्ष्मी माता को यह दिन समर्पित है। आज विजयादशमी भी है। चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि कि जातकों की। आप काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। आपको दिखावा करने से बचना होगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।
मकर: जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। कुछ नए आइडिया आपको प्रभावित करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 78% होगा।
कर्क: स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। आपको काफी अच्छा लगेगा। बच्चों के साथ घूमने जाएं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 66% होगा।
वृषभ: आपका दिन अच्छा है। धनलाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। धूम्रपान करने से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताएं। शुभ रंग: काला और भाग्य 60% होगा।
मिथुन: आपका दिन थोड़ा मिला-जुला होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी बात से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। शुभ रंग: नीला और भाग्य 74% होगा।
सिंह: आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी दोस्त से मदद मिलेगी। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 70% होगा।
कुंभ: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। उसकी बातों से प्रभावित होंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवन में कुछ उत्साह आएगा। नए विचारों पर काम करना शुरू करेंगे। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 80% होगा।
कन्या: अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह का योग बन रहा है। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें। खुश रहने का प्रयास करें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 81% होगा।
तुला: घर में अच्छा माहौल होगा। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी नए काम में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 77% होगा।
वृश्चिक: क्रोध करने से बचना होगा। दूसरों में कमियां ना निकालें। अपने ऊपर ध्यान दें। जल्दबाजी करने से बचें। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। कहीं घूमने जाएं। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 59% होगा।
धनु: आपको मदद की जरूरत पड़ेगी। किसी दोस्त से मदद मिलेगी। किसी परिजन से नाराज भी हो सकते हैं। आपको उनकी मजबूरी समझनी चाहिए। बच्चों के साथ रहें। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 61% होगा।
मीन: आपका दिन अच्छा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। मन काफी प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। ढेर सारी बातें होंगी। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग: नीला और भाग्य 72% होगा।