Rashifal Tarot Card 02 November 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार है। यह नवंबर महीने की 16 तारीख है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि लक्ष्मी जी की कृपा मिलने से जीवन का आर्थिक संकट दूर हो जाता है। और वह व्यक्ति जीवन में आर्थिक तरक्की के मार्ग पर चलने लगता है। चलिए जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की।आपके कुछ काम अधूरे पड़े हुए हैं। आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत है। समय रहते आप उन कामों को पूरा कर लें। साथ ही दवाएं समय पर लेते रहें। इसमें लापरवाही न करें। शुभ रंग: काला और भाग्य 73% होगा।
वृषभ: आपके लिए यह दिन अच्छा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार को समय दें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 63% होगा।
मिथुन: आज के दिन आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा काम के सिलसिले में होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 80% होगा।
कर्क: बातचीत करते समय सतर्क रहें। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। किसी तरह के वित्तीय झांसे में आने से बचें। आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 80% होगा।
सिंह: आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 60% होगा।
कन्या: धनलाभ के योग हैं। बिजनेस काफी अच्छा चलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज का दिन विद्यार्थी जातकों के लिए भी अच्छा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 82% होगा।
तुला: परिवार में किसी सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने के योग हैं। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। ढेर सारी बातें होंगी। शुभ रंग: पीला और भाग्य 66% होगा।
वृश्चिक: आप अपने घरेलू मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध करने से बचें। आपको गलत संगत में पड़ने से बचना चाहिए। शुभ रंग: नीला और भाग्य 81% होगा।
[bc_video video_id=”5967227017001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु: यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। सेहत में सुधार आएगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 78% होगा।
मकर: आप अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं। किसी जानकार व्यक्ति से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। उसे ध्यान से सुनिए। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 68% होगा।
मीन: कोई खुशखबरी सुनने को मिलने वाली है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। उन्हें समय पर दवा दिलाएं। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 75% होगा।