Rashifal Tarot Card 13 October 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। अक्टूबर महीने की 13वीं तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आप सभी के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई अच्छी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं। शुभ रंग: पीला और भाग्य 77% होगा।

वृषभ: परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं। मन हल्का होगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 67% होगा।

मिथुन: रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग: काला और भाग्य 59% होगा।

कर्क: दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। शक करने की आदत छोड़ें। दफ्तर में अच्छी खबर मिलेगी। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 70% होगा।

सिंह: ज्यादा धन खर्च ना करें। बाद में पछतावा हो सकता है। तबीयत खराब हो सकती है। पौष्टिक आहार लें। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 65% होगा।

कन्या: रिश्तों में कमजोरी आ सकती है। मतभेद से बचने की कोशिश करें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 71% होगा।

तुला: पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर से प्यार मिलेगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 82% होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक सुख मिलेगा। धन में बढ़ोत्तरी होगी। समस्या का हल निकलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग: पीला और भाग्य 80% होगा।

धनु: नए प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे। आगे चलकर लाभ होगा। निवेश करने से बचें। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 68% होगा।

मकर: तनाव में आ सकते हैं। नकारात्मक बातों से दूर रहें। अपनी पसंदीदा फिल्म देखें। दोस्तों से मिलने जाएं। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 71% होगा।

कुंभ: काम में व्यस्त रहेंगे। पार्टनर नाराज हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। नए विचार प्रभावित करेंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 66% होगा।

मीन: सेहत खराब हो सकती है। सावधान रहें। यात्रा करने से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। घबराने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: काला और भाग्य 61% होगा।