Rashifal Tarot Card 10 November 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। नवंबर महीने की 10 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। करियर में प्रगति करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में कुछ विवाद हो सकता है। इसे बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 77% होगा।

वृषभ: आज के दिन आपको सतर्क रहना होगा। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। इसमें नुकसान हो सकता है। किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आपको काफी अच्छा लगेगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।

मिथुन: कार्यस्थल पर किसी तरह के विवाद से बचें। मजाक में कही बात का बुरा न मानें। यात्रा के योग हैं। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शुभ रंग: काला और भाग्य 65% होगा।

कर्क: कुछ मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है। दोस्त की मदद मिलेगी। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। साथ ही आज देर रात तक घर से बाहर रहने से बचें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 81% होगा।

सिंह: आपको अपने व्यवहार में नम्रता रखनी होगी। आक्रामक रवैए से बात बिगड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जाएं। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 81% होगा।

कन्या: सामाजिक कार्यों में आपको हिस्सा लेना चाहिए। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। आप लोगों से घुलने-मिलने पर ध्यान दें। व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाएं। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 73% होगा।

तुला: आपको समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। खाली समय की उपयोग करना सीखिए। साथ ही आज थोड़ा कम बोलें। आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 59% होगा।

वृश्चिक: आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ऐसा नहीं करने पर आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। घर पर किसी मेहमान का आगमन होने वाला है। खुशियों भरा माहौल होगा। शुभ रंग: हरा और भाग्य 72% होगा।

[bc_video video_id=”5852878432001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु: धनलाभ के योग हैं। व्यवसाय काफी अच्छा चलेगा। उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। पार्टनर से ढेर सारा प्यारा मिलेगा। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 82% होगा।

मकर: सेहत का ख्याल रखें। तबीयत कुछ बिगड़ सकती है। आज आपको कुछ नए मौके मिलने वाले हैं। इन मौकों का लाभ उठाना होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 70% होगा।

कुंभ: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। बच्चों से बातें कीजिए। शुभ रंग: काला और भाग्य 68% होगा।

मीन: किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी समारोह में होगी। आप उनसे काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शॉपिंग करने जाएंगे। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 82% होगा।