Rashifal Tarot Card 09 November 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार है। यह नवंबर महीने की 9 तारीख है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि लक्ष्मी जी की कृपा मिलने से जीवन का आर्थिक संकट दूर हो जाता है। और वह व्यक्ति जीवन में आर्थिक तरक्की के मार्ग पर चलने लगता है। चलिए जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आज बातचीत करते वक्त सावधान रहें। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। क्रोध करने से बचें। कुछ लोग आपको जानबूझकर क्रोधित कर सकते हैं। शुभ रंग: काला और भाग्य 60% होगा।

वृषभ: संतान पक्ष में कोई परेशानी हो सकती है। आपको उनकी गलतफहमी दूर करनी चाहिए। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। शुभ रंग: हरा और भाग्य 70% होगा।

मिथुन: आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। आय के नए स्रोत खुलने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में काफी इजाफा होगा। आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। शुभ रंग: पीला और भाग्य 66% होगा।

कर्क: पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। यह समय इसके अनुकूल है। भविष्य की योजनओं पर काम कीजिए। शुभ रंग: लाल और भाग्य 78% होगा।

सिंह: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको बातचीत से इसे सुलझाना होगा। तनाव से दूर रहें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 80% होगा।

कन्या: काम में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। जल्द ही प्रमोशन भी सकता है। इन सबके लिए तैयार हो जाएं। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 59% होगा।

तुला: विदेशी पार्टनर से मदद मिलेगी। बिजनेस में काफी लाभ होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। ढेर सारी बातें करेंगे। कुछ नए विचार आपको प्रभावित करेंगे। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 81% होगा।

वृश्चिक: बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको लगेगा कि उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिला है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यात्रा में मुलाकात होगी। शुभ रंग: काला और भाग्य 82% होगा।

[bc_video video_id=”5858248759001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु: यात्रा पर जाने के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा कंपनी की ओर से भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पेट खराब हो सकता है। बाहर का भोजन ना करें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 67% होगा।

मकर: आपके परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। उनका ध्यान रखें। घर पर मेहमान का आगमन होने वाला है। उनसे बातें कीजिए। और रिश्ते में आई दरार को पाटिए। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 75% होगा।

कुंभ: आपके अच्छे दिन चल रहे हैं। धनलाभ के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी दोस्त को मदद की जरूरत पड़ेगी। उनकी मदद करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 78% होगा।

मीन: आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपको काफी अच्छा लगेगा। पुराने साथी की याद आएगी। आप उन्हें काफी मिस करेंगे। वर्तमान में जीना सीखिए। खुश रहिए। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 77% होगा।