Rashifal Tarot Card 07 November 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार है। यह नवंबर महीने की 7 तारीख है। आज पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली हिंदूओं का प्रमुख त्योहार है। इसे दुनिया भर में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं। चलिए जानते हैं कि आज के दिन टैरो कार्ड्स आपके बारे में क्या कहते हैं। कैसा रहेगा आपका दिन। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। दोस्तों से मुलाकात होगी। आप उनके साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। आपको परिजनों का साथ मिलेगा। आप उनसे कोई जरूरी बात साझा कर सकते हैं। परिवार से मदद मिलेगी। शुभ रंग: पीला और भाग्य 68% होगा।
वृषभ: आप कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी दोस्त पर गुस्सा आ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप परिवार की खुशियों में शामिल हों। बच्चों के साथ मस्ती करें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 60% होगा।
मिथुन: सेहत का ध्यान रखें। अत्यधिक तला-भूना खाने से बचें। आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। खुश रहिए। शुभ रंग: लाल और भाग्य 78% होगा।
कर्क: संतान पक्ष से लाभ होगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। धनलाभ होने के योग हैं। हालांकि इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। शुभ रंग: काला और भाग्य 72% होगा।
सिंह: आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप आज ढेर सारी मस्ती करने वाले हैं। तेज रफ्तार वाहन चलाने से बचना होगा। साथ ही देर रात तक बाहर ना रहें। घर पर समय बिताएं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 58% होगा।
कन्या: आज आपको प्यारा सा तोहफा मिलने वाला है। आप इसे पाकर बहुत खुश होंगे। साथ ही अच्छे पकवान भी खाने को मिलेंगे। बच्चों के साथ वक्त गुजारें। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 80% होगा।
तुला: घर पर मेहमान का आगमन होगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 55% होगा।
वृश्चिक: निवेश से लाभ होगा। वित्तीय मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी तरह की लालच ना करें। पार्टनर से मुलाकात होगी। आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 82% होगा।
धनु: कोई खोई हुई वस्तु वापस मिलेगी। आप काफी प्रसन्न होंगे। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। घर के बच्चे काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 81% होगा।
मकर: आज आपके पास काफी समय होगा। आप कुछ नई बातों पर विचार करेंगे। कोई तोहफा मिलने वाला है। कहीं घूमने जा सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 77% होगा।
कुंभ: सेहत में सुधार आएगा। आपको काफी अच्छा लगेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ सकता है। शुभ रंग: काला और भाग्य 59% होगा।
मीन: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। आप उनकी ओर काफी आकर्षित होंगे। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा। किसी तरह का तनाव ना लें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 77% होगा।