Rashifal Tarot Card 06 October 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। अक्टूबर महीने की छठी तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। कैसा होगा आपका दिन। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आज आप दिनभर काम में व्यस्त रहेंगे। इससे आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि आपकी सेहत पर इसका कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए खुद को आराम देने के लिए समय निकालें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 70% होगा।
वृषभ: आप कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। और आपके जीवन में ताजगी आएगी। आप अपनी कार्यशैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे। लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 75% होगा।
मिथुन: बाहर का खाना खाने से परहेज करें। आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। आज के दिन खुद का ध्यान रखें। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। घर के लोग एकसाथ बातचीत करेंगे। शुभ रंग: काला और भाग्य 80% होगा।
कर्क: परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। घर के किसी सदस्य को आपसे शिकायत हो सकती है। आपको पूरे मामले को बातचीत से सुलझा लेना चाहिए। धन खर्च करने से बचें। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 60% होगा।
सिंह: किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। गैर-जरूरी चीजों पर ध्यान देने से बचें। आपको सुबह का खाना समय पर खा लेना चाहिए। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं। इससे आपका मूड अच्छा होगा। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 50% होगा।
कन्या: आपकी किस्मत आपका साथ देगी। किसी अनजान स्रोत से धनलाभ हो सकता है। आप काफी प्रसन्न होंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 66% होगा।
तुला: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 58% होगा।
वृश्चिक: अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यह आपकी मेहनत का फल है। शुभ रंग: काला और भाग्य 62% होगा।
धनु: करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। इस फैसले का आपके जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। माता की तबीयत कुछ खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 82% होगा।
मकर: कुछ नया करने को मन करेगा। इस दिशा में आप पहल करेंगे। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। पार्टनर से खुश रहेंगे। पार्टनर से कोई मदद मिलेगी। आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। शुभ रंग: लाल और भाग्य 77% होगा।
कुंभ: आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। आप उनकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आप दोनों का रिश्ता काफी आगे तक जाने वाला है। शुभ रंग: नीला और भाग्य 81% होगा।
मीन: रात में जल्दी सोने की आदत डालें। इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपका सिरदर्द भी दूर हो जाएगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 78% होगा।
