Rashifal Tarot Card 06 November 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार है। यह नवंबर महीने की 6 तारीख है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि हनुमान की पूजा से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि आज के दिन टैरो कार्ड्स आपके बारे में क्या कहते हैं। कैसा रहेगा आपका दिन। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। नौकरी लग सकती है। आज का दिन अच्छा है। विद्यार्थी खुशखबरी सुनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शुभ रंग: हरा और भाग्य 59% होगा।

वृषभ: काम में व्यस्त रहेंगे। साथियों से हंसी-मजाक होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए विचार आ सकते हैं। कुछ नया करना चाहेंगे। पार्टनर कहीं जरूरी काम से जा सकता है। शुभ रंग: लाल और भाग्य 77% होगा।

मिथुन: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। सहयोगियों से मदद मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। खाना समय पर खाएं। तनाव ना लें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 80% होगा।

कर्क: आप कुछ परेशान हो सकते हैं। कई सारे काम अधूरे मालूम पड़ेंगे। घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। सुबह का खाना समय पर खाएं। शुभ रंग: काला और भाग्य 70% होगा।

सिंह: किसी बात पर मतभेद हो सकता है। खुद को ही सही मानने से बचना होगा। सामने वाले को बोलने का मौका दें। तनाव का सामना होगा। घबराने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: पीला और भाग्य 66% होगा।

कन्या: धनलाभ होने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में लाभ होगा। सरकार से जुड़े व्यक्ति से मदद मिलेगी। उसे धन्यवाद दें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 66% होगा।

तुला: किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। इसे परिजनों से साझा करें। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 83% होगा।

वृश्चिक: माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। उनके साथ समय बिताएं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नई योजना पर काम शुरू करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 69% होगा।

धनु: परिजनों के साथ रहेंगे। किसी बात पर बहस हो सकती है। इसे बहुत बड़ा मुद्दा ना बनने दें। खुश रहने की कोशिश करें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। शुभ रंग: लाल और भाग्य 75% होगा।

मकर: कुछ नया करना चाहेंगे। इसमे जल्दबाजी ठीक नहीं है। सेहत अच्छी रहेगी। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। आपको अच्छा लगेगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 82% होगा।

कुंभ: जीवन के बारे में विचार करेंगे। कुछ नए लक्ष्य बनाएंगे। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शादी की बात पक्की हो सकती है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। शुभ रंग: काला और भाग्य 70% होगा।

मीन: कोई परेशान कर सकता है। क्रोधित होने से बचें। दोस्तों के साथ समय बिताएं। धनलाभ के योग हैं। बिजनेस में तेजी आएगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 71% होगा।