Rashifal Tarot Card 05 October 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों की आज किसी नए इंसान से मुलाकात होगी, जबकि मीन राशि वाले जातक वित्तीय झांसों से सावधान रहें। जरा सी चूक, आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आइए जानते हैं कि बाकी की राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज (पांच अक्टूबर) का दिन है।
कर्क: आज आपके पार्टनर की तबीयत थोड़ी खराब हो सकती है। आपके पार्टनर को बुखार हो सकता है। ऐसे में आज के दिन आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ने वाली हैं। आप अपने पार्टनर को पर्याप्त मात्रा में आराम करने दें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 77% होगा।
वृषभ: दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि आपको यह विवाद बातचीत के जरिए हल कर लेना चाहिए। वाणी पर संयम रखें। आपकी तरक्की होगी। शुभ रंग: लाल और भाग्य 73% होगा।
मिथुन: आज आप अकेले ही कहीं घूमने निकल सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से सुकून का एहसास होगा। इस यात्रा के दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी से तमाम बातों पर विचार करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार आएगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 66% होगा।
Horoscope Today, 05 October 2018: तुला वालों को होगा धनलाभ, तो वृषभ वाले करेंगे खूब खर्चा
कन्या: आज आपकी किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। आप उस शख्स से मिलकर काफी प्रभावित होंगे। आपको उसकी बातें काफी दिलचस्प लगेंगी। आप दोनों लंबे समय के लिए दोस्त बन सकते हैं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 69% होगा।
सिंह: आपको अपने बच्चों के लिए समय निकालने की जरूरत है। आपने कई दिनों से अपने बच्चों से अच्छे से बात नहीं की है। यह आपके बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी बात नहीं है। आप उनके साथ कहीं घूमने जाइए। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 70% होगा।
तुला: आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको लगेगा कि चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं। ऐसे में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपके क्रोध की वजह से चीजें और भी बिगड़ सकती हैं। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 72% होगा।
वृश्चिक: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में आज बढ़ोत्तरी होगी। यह सयम बिजनेस के लिए भी अनुकूल है। आप अपने बिजनेस में कुछ विस्तार ला सकते हैं। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 78% होगा।
धनु: विदेश से जुड़े मामले में लाभ मिलने वाला है। इस लाभ से आपको मनोबल काफी ऊंचा होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है। इससे आपको काफी खुशी मिलेगी। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 82% होगा।
कुंभ: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखें। आपको अपने परिजनों से बातचीत करने की जरूरत है। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 77% होगा।
मीन: किसी तरह से वित्तीय झांसे में आने से बचें। आपको कंपनी के बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। आपको लोभ से दूर रहना होगा। अपनी मेहनत के ऊपर ध्यान दें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 71% होगा।
मकर: सरकार से जुड़े काम में लाभ मिलने वाला है। इसमें आपको किसी शख्स से मदद मिलेगी। साथ ही नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। इस कार्य में आगे चलकर लाभ मिलेगा। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 57% होगा।