Rashifal Tarot Card 02 November 2018 Today, Horoscope Tarot Card, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। नवंबर महीने की 02 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आपके कार्यस्थल पर कुछ विवाद हो सकता है। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। सामने वाले की बात समझने की कोशिश करें। दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह: किसी व्यक्ति पर क्रोध आ सकता है। इससे नियंत्रण में रखें। काम में मन लगेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको अच्छा लगेगा। पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा।

वृषभ: व्यवसाय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप चिंता ना करें। आप इसे संभाल लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। किसी स्थल पर घूमने जाएं। खुश रहने की कोशिश करें।

मिथुन: आज का दिन अच्छा है। कुछ नया करने का मन करेगा। आप उसमें कामयाब होंगे। किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आप उसकी बातों से प्रभावित होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

कर्क: कुछ कहते समय सावधानी बरतें। किसी को बुरा लग सकता है। परिवार में कुछ विवाद हो सकता है। आपको तनाव लेने से बचना होगा। कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा।

[bc_video video_id=”5856246962001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: अपने सामाजिक जीवन पर ध्यान दें। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लें। किसी समारोह का आयोजन करें। अपने परिजनों को नियंत्रित करेंगे। आपको इससे काफी अच्छा लगेगा।

वृश्चिक: परिवार के ऊपर ध्यान दें। कुछ रिश्ते बिगड़ रहे हैं। उन्हें ठीक करने की जरूरत है। कुछ लोग आपसे नाराज हैं। साथ ही सेहत का ध्यान रखें। अपने लिए थोड़ा समय निकालें।

मकर: धनलाभ के योग है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। शॉपिंक करने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों को अच्छा लगेगा। पार्टनर को कोई तोहफा दे सकते हैं।

कुंभ: सेहत का ख्याल रखें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आसस्य आ सकता है। घर पर मेहमान का आगमन होगा। खुशियों भरा माहौल होगा। डिनर के लिए बाहर जाएंगे।

कन्या: आपका दिन अच्छा है। प्रमोशन हो सकता है। काम की तारीफ होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। डिनर के लिए बाहर जाएंगे। घर में खुशियां आएंगी।

मीन: आपका दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई ख्वाहिश पूरी होगी। आपको अच्छा लगेगा। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। मेहनत रंग लाएगी।