चंद्र का राशि परिवर्तन: चंद्र 08 जून को अपनी राशि बदलने वाला है। चंद्रमा कल शाम 05 बजकर 23 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा। जिसका कई राशि वालों को लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। मेष राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है तो मिथुन वालों की भी आय में वृद्धि होने के आसार हैं। कन्या राशि वालों को प्रेमी से धोखा मिल सकता है और धनु राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। जानें और किन राशि वालों के लिए चंद्र का यह राशि परिवर्तन कैसा रहने के आसार हैं, जानें यहां…
मेष राशि – पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है।
वृष राशि – इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के लिए कोई मुनाफे वाली डील होने की संभावना है। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों को दुश्मनों से खतरा है। इसलिए कार्यस्थल पर किसी भी काम को सावधानी से करें। स्वास्थ्य संबंधी पेरशानी भी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन आय में वृद्धि होने के आसार हैं।
कर्क राशि – प्रेमी से अनबन हो सकती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इस सप्ताह ना करें। कोई कीमती वस्तु चोरी होने के आसार हैं। लेकिन बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
सिंह राशि – बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर मौन रहने में ही आपकी भलाई होगी।
कन्या राशि – इस राशि के जातकों को प्रेमी से धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। करियर में गिरवाट देखने को मिल सकती है।
तुला राशि – आपका स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में मन नहीं लगेगा। दोस्तों की वजह से किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि – शादी के शुभ योग बन रहे हैं। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलने वाला है। करियर में भी सफलता के योग हैं। मनचाही नौकरी मिलेगी।
धनु राशि – कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार हैं। लव लाइफ के लिए समय शुभ है।
मकर राशि – अगर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो समय अभी शुभ नहीं है। भाई-बंधुओं से झगड़ा हो सकता है। करियर में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान देना होगा। नौकरी में उन्नति होने के आसार हैं। लेकिन मनचाहा हमसफर मिलने में अभी समय लगेगा।
मीन राशि – चंद्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं।

