Horoscope Today (आज का राशिफल): आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि आज सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आज आपको किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ सकता है। आपको इस काम में सफलता मिलेगी। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मेष का लव राशिफल: पार्टनर से आज मुलाकात होगी। यह मुलाकात काफी लंबे समय के बाद हो रही है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आप उनके साथ ढेर सारा समय बिताएंगे।

मेष का वित्त राशिफल: आपको अपनी वित्तीय स्थिति के ऊपर विचार करने की जरूरत है। आपने हाल के दिनों में काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बजट बिगड़ गया है।

मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपके कंधे में दर्द हो सकता है। रात में सावधानी से सोएं। साथ ही नींद पूरी लें। कोई भी काम बहुत लंबे समय तक ना करें। खुद को आराम देते रहें।

वृषभ का दैनिक राशिफल: आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। लेकिन आप उन पर क्रोध न करें। आपको इस तरह की बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए।

वृषभ का लव राशिफल: आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर उलझे हुए हैं। आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। आप अपने पार्टनर की कुछ बातों से बेहद खफा हैं।

वृषभ का वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। साथ ही आपका तनाव भी कम हो जाएगा।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं हैं। आप खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए कोई अतिरिक्त मेहनत नहीं कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है।

मिथुन का दैनिक राशिफल: आप कुछ बातों को लेकर परेशान हैं। आपको कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। लेकिन बहुत परेशान न हों। कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।

मिथुन का लव राशिफल: आपका प्रेम-प्रस्ताव ठुकराया जा सकता है। आपको इससे निराशा होगी। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। अपने करियर पर फोकस कीजिए। परेशान न हों।

मिथुन का वित्त राशिफल: बिजनेस में कुछ हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको इससे बहुत निराश नहीं होना चाहिए। कुछ नई योजनाओं पर काम कीजिए। जल्द लाभ मिलेगा।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आपको पानी कम पीने की आदत है। यह आदत ठीक नहीं है। इससे आपकी शरीर को कई तरह का नुकसान पहुंच रहा है। पानी समय से पीते रहें।

कर्क का दैनिक राशिफल: आज आप कहीं घूमने जाने वाले हैं। आप इसकी प्लानिंग काफी लंबे समय से बना रहे थे। आपकी यह यात्रा दोस्तों के साथ होगी। आप इसे बहुत ही एंजॉव करेंगे।

कर्क का लव राशिफल: आप किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां पर लोग आपको खूबसूरती से प्रभावित होंगे। आपकी सुंदरता की तारीफ की जाएगी। आपको इससे बहुत ही अच्छा लगेगा।

कर्क का वित्त राशिफल: आज के दिन आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। इसलिए आपको इसके प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा। यातायात के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतें।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक कोई काम करने से बचें। खुद को आराम दें।

सिंह का दैनिक राशिफल: यात्रा में किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। उस शख्स की बातों से आप प्रभावित होंगे। आपकी उनसे अच्छी दोस्ती होगी। आपको इससे अच्छा लगेगा।

सिंह का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा। आप उनके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के बारे में विचार करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ जानकार लोगों की राय ले सकते हैं। जल्दबाजी में काई फैसला न करें।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: अपने खान-पान की आदत में सुधार लाएगी। आपको अत्यधिक तला-भूना खाना बंद कर देना चाहिए। आप अपने भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाइए।

कन्या का दैनिक राशिफल: आप अपने परिवार के बारे में विचार करेंगे। आपको अपने परिवार की चिंता होगी। हालांकि इस चिंता से कोई फायदा नहीं होने वाला है। सकारात्मक रहें।

कन्या का लव राशिफल: आज आपको प्रेम-प्रस्ताव मिलने वाला है। यह प्रस्ताव किसी दोस्त से मिल सकता है। आप इससे काफी हैरान होंगे। आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई होगी।

कन्या का वित्त राशिफल: किसी सरकारी काम में लाभ मिलने वाला है। आप इस लाभ का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे पाकर आप बहुत खुश होंगे। आपका तनाव दूर होगा।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम करने में आपका मन लगेगा।

तुला का दैनिक राशिफल: आज आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जीवन में ताजगी आएगी।

तुला का लव राशिफल: सिंगल लोग परेशान होंगे। कोई पार्टनर न होने पर क्रोध आएगा। इसका कोई फायदा नहीं है। आप अपने काम पर ध्यान दें। रिलेशनशिप स्वत: बन जाएगी।

तुला का वित्त राशिफल: धनलाभ के योग हैं। हालांकि आपको इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। आप उन्हें धन्यवाद देना न भूलें।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: किसी संक्रामक रोग की चपेट में आ सकते हैं। आपको भींड भरी जगहों से दूर रहना होगा। घर पर समय बिताइए। साथ ही ताजा भोजन कीजिए।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आप अपने बीते दिनों को याद करेंगे। इस याद में आप काफी भावुक हो जाएंगे। आप उन दिनों को काफी मिस करेंगे। लेकिन वर्तमान में खुशियां लाएं।

वृश्चिक का लव राशिफल: जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वह आपकी बातों का समर्थन करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने पार्टनर पर गर्व महसूस होगा।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। आपको इससे निराशा होगी। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। आपको भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: डॉक्टर की बताई सावधानियों का आप पालन नहीं कर रहे हैं। यह ठीक बात नहीं है। इससे आपकी बीमारी नहीं सही होने वाली है। इसलिए लापरवाही न करें।

[bc_video video_id=”5969929543001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु का दैनिक राशिफल: माता-पिता का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आपकी आशंका खत्म होगी। आप चीजों को ठीक से समझ पाएंगे। आपको परिवार का महत्व भी समझ आएगा।

धनु का लव राशिफल: आपने अपने पार्टनर से ब्रेकअप करना चाहते हैं। आपको लग रहा है कि यह रिलेशनशिप ठीक चल रही है। आपको इसमें जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

धनु का वित्त राशिफल: निवेश करने से लाभ मिलने वाला है। आप जमीन या शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले किसी जानकार से बात करके ही फैसला करें।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी पेरशान हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा है। घबराएं नहीं। ठीक ढंग से इलाज कराएं। सब ठीक हो जाएगा।

मकर का दैनिक राशिफल: यात्रा के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। यह यात्रा कंपनी की ओर से हो सकती है। इस यात्रा से आपके करियर को काफी लाभ मिलने वाला है।

मकर का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में ताजगी लाने का समय आ गया है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने निकल जाएं। इससे आप दोनों को ही काफी अच्छा लगेगा।

मकर का वित्त राशिफल: आपके परिवार में किसी की नौकरी लगने वाली है। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप भी इससे काफी खुश होंगे।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आंख में कुछ परेशानी हो सकती है। अच्छा होगा कि आप डॉक्टर को दिखा लें। आपको लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से बचना चाहिए।

कुंभ का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी यात्रा में हो सकती है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे। अच्छा लगेगा।

कुंभ का लव राशिफल: आप हाल ही में किसी रिलेशनशिप में आए हैं। आप थोड़ी परेशानी महसूस कर रहे हैं। आपको उन्हें समझने के लिए समय देना चाहिए। कोई जल्दबाजी न करें।

कुंभ का वित्त राशिफल: आज आपको कोई प्यारा सा तोहफा मिलने वाला है। इसे पाकर आप बहुत ही खुश होंगे। आपको तोहफे में मिली चीज की जरूरत थी। देने वाले को धन्यवाद दें।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। इसलिए शोर-शराबे वाली जगहों पर जाने से बचें। घर पर समय बिताएं। जरूरी हो तो दवा भी ले लें। परेशान न हों।

मीन का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप इसे बहुत ही एंजॉव करने वाले हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप लोग ढेर सारी मस्ती करने वाले हैं।

मीन का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को काफी मिस करेंगे। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से कहीं गया हुआ है। परेशान न हों। जल्द ही उनसे आपकी मुलाकात होगी।

मीन का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने है। आप इससे हैरान हो जाएंगे। इस धन की आपको जरूरत थी। इससे आपके कई सारे रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: सकारात्मक सोंचे। नकारात्मक सोचकर अपना दिमाग खराब न करें। आपको मेहनत से काम करते रहना होगा। कुछ समय बाद अच्छा रिजल्ट मिलेगा।