Horoscope Today (आज का राशिफल): आज गुरुवार है। नवंबर महीने की 22 तारीख है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। विष्णु जी को जीवन के समस्त सुखों का स्रोत कहा गया है। कहते हैं कि विष्णु जी की कृपा मिलने से व्यक्ति समस्त दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानिते हैं कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के कार्ड्स। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आज के दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप परिवार के लिए समय नहीं दे पाएंगे।

मेष का लव राशिफल: आपके पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। आप उन्हें आराम करने दें और घर के कामों में अपना हाथ बटाएं।

मेष का वित्त राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आपका व्यापार काफी अच्छा लगेगा। आने वाले दिन भी अच्छे हैं।

मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि आपको आलस्य की अनुभूति हो सकती है। इसलिए सुबह का भोजन करना न भूलें। साथ ही रात में नींद अच्छी लें।

वृषभ का दैनिक राशिफल: आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप इसे बहुत एंजॉव करेंगे। दोस्तों से ढेर सारी बातें होंगी। तनाव दूर होगा।

वृषभ का लव राशिफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आपको उनसे यह मुलाकात किसी समारोह में होगी। आपको अच्छा लगेगा।

वृषभ का वित्त राशिफल: कानूनी फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति से मदद मिलेगी।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपके शरीर में पानी की कमी सी है। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन का दैनिक राशिफल: आपको परिजनों का साथ मिलेगा। आपको उनका सहयोग मिलेगा। आप उनसे अपने भविष्य की योजनाएं साझा कर सकते हैं। सलाह भी मिलेगी।

मिथुन का लव राशिफल: पार्टनर पर क्रोध आ सकता है। आपको लगेगा कि वह आपकी बातों को सुनता नहीं है। हालांकि आपको अपनी पसंद उनके ऊपर थोपने से बचना चाहिए।

मिथुन का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। आप इससे हैरान होंगे। आपने इसकी उम्मीद नहीं की होगी। इस धन से आपके रुके कई काम पूरे होंगे।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द से जूझना पर सकता है। इसलिए नकारात्मक बातों से दूर रहें। साथ ही लंबे सयम तक कंप्यूटर पर काम न करें। अपनी आंखों को आराम दें।

कर्क का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आपको उनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों साथ में डिनर करेंगे।

कर्क का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर से काफी प्रभावित होंगे। आपको इस बात का अंदाजा लगेगा कि वो आपसे कितना अधिक प्यार करते हैं। आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क का वित्त राशिफल: आपको पैतृक संपत्ति में लाभ मिलेगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आपको इसमें किसी सरकार से जुड़े किसी आदमी से मदद मिलेगी। उन्हें धन्यवाद दें।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: दांतों में कुछ समस्या हो सकती है। आपको इसके प्रति सतर्क रहना होगा। खाना खाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। और पानी समय से पीते रहें।

सिंह का दैनिक राशिफल: आपको किसी अनजान शख्स पर गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। बातचीत के जरिए किसी बात को सलझाने का प्रयास करें।

सिंह का लव राशिफल: आपको पार्टनर का साथ मिलेगा। वह आपके विचारों से प्रभावित होंगे और आपका समर्थन करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी खुश होंगे।

सिंह का वित्त राशिफल: निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि आपको ऐसा करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचें।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत सामान्य तौर पर अच्छी रहेगी। एक्सरसाइज करना न भूलें। इसके प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। इससे आप आलस्य महसूस करेंगे।

कन्या का दैनिक राशिफल: आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। आप बोर भी होंगे। बहुत निराश होने की जरूरत नहीं है। आपको मन लगाकर काम करना चाहिए।

कन्या का लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहने की जरूरत है। अपने पार्टनर को धोखा न दें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने से बचें। परिवार का महत्व समझें।

कन्या का वित्त राशिफल: आप आज कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करेंगे। इसमें आपका काफी धन खर्च होगा। आपको बाद में निराशा होगी। यह निराशा गैर-जरूरी है।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत में सुधार आएगा। पुरानी समस्या से थोड़ी राहत मिलेगी। आप अच्छा महसूस करेंगे। शाम के समय बाहर घूमने जाएंगे। अच्छा लगेगा।

तुला का दैनिक राशिफल: आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। नए लक्ष्य बनाएंगे।

तुला का लव राशिफल: आपका पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज है। आपको उसे मना लेना चाहिए। आपको अपनी गलती स्वीकार करनी होगी। रिश्ते की अहमियत समझें।

तुला का वित्त राशिफल: आपको अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका बजट इन दिनों बिगड़ गया है। आपने हाल ही में काफी धन खर्च किया है। अब बचत करें।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही कर रहे हैं। आप जरूरी सावधानियों का पालन नहीं कर रहे हैं। आपकी सेहत के लिए यह अच्छा नहीं है।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आपके परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आपको इसे बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आप एक बार कोशिश करके देखें।

वृश्चिक का लव राशिफल: किसी अनजान शख्स की खूबसूरती की ओर आकर्षित होंगे। आप उनसे दोस्ती करना चाहेंगे। आपको यह शख्स किसी समारोह में मिलेगा।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: वित्तीय मामलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। किसी तरह के झांसे में आने से बचें। आपको लालच नहीं करनी चाहिए। आपको यह मंहगा पड़ जाएगा।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: अपने भोजन पर ध्यान दें। आप समय से भोजन नहीं कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आपको अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करना चाहिए।

[bc_video video_id=”5969456097001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु का दैनिक राशिफल: आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका काम करने में मन लगेगा। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आपको उनसे इस बारे में बात करनी चाहिए।

धनु का वित्त राशिफल: आप अपने बिजनेस को लेकर परेशान हैं। आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। आपको किसी जानकार से इस बारे में बात करनी चाहिए।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। आपको योग करना चाहिए। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।

मकर का दैनिक राशिफल: सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आपको इससे काफी अच्छा महसूस होगा। मदद करके खुशी मिलेगी।

मकर का लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लगी है। आपको लगेगा कि वह एक गैर-जिम्मेदार शख्स है। आपने उनसे रिश्ता जोड़कर गलती कर दी है।

मकर का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए बिजनेस में विस्तार लाना होगा। इसलिए आपको इस पर गहराई से विचार करना चाहिए।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: नशीले पदार्थों का सेवन न करें। इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। आपको अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदार होने की जरूरत है।

कुंभ का दैनिक राशिफल: संतान पक्ष से लाभ होने वाला है। घर में किसी की नौकरी लग सकती है। इसे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। आप भी इसका लुत्फ उठाएं।

कुंभ का लव राशिफल: सिंगल लोग परेशान होंगे। आप खुद से निराश भी होंगे। लेकिन इन नकारात्मक चीजों से कोई फायदा नहीं होगा। आपको करियर पर ध्यान देना चाहिए।

कुंभ का वित्त राशिफल: आज आपको कोई प्यारा सा तोहफा मिलने वाला है। यह तोहफा किसी दोस्त से मिलेगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। शाम को बाहर घूमने जाएंगे।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: किसी नुकीली चीज से चोट लग सकती है। इसके प्रति आपको सतर्क हो जाना चाहिए। खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतें। बहुत परेशान न हों।

मीन का दैनिक राशिफल: आपका दिन काफी अच्छा है। आप दिनभर मुस्कुराते रहेंगे। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। लोग आपसे मिलकर काफी खुश होंगे। उन्हें अच्छा लगेगा।

मीन का लव राशिफल: पार्टनर का साथ मिलेगा। उनके साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं।

मीन का वित्त राशिफल: धनलाभ के योग हैं। बिजनेस में साझेदार से लाभ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। भविष्य में उन काम करना चाहेंगे।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। इससे आपका तनाव दूर होगा। नए विचार मिलेंगे।