Horoscope Today, Daily Horoscope, Rashifal Today Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि आज सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं। आपकी यह यात्रा दोस्तों के साथ हो सकती है। आप इसे बहुत ही एंजॉव करेंगे। आपका तनाव दूर हो जाएगा।
मेष का लव राशिफल: पार्टनर से किसी बात पर मतभेत हो सकता है। आपको उनके विचारों का भी सम्मान करना चाहिए। आप केवल अपनी ही पसंद को थोपने से बचें। उन्हें भी मौका दें।
मेष का वित्त राशिफल: परिवार में किसी को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। आपको उनकी मदद करनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में काफी मजबूती आएगी।
मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको खांसी हो सकती है। इसलिए ठंड से बचकर रहें। साथ ही ठंडी चीजों का सेवन ना करें। देर रात तक घर से बाहर ना रहें। घर पर समय बिताएं।
वृषभ का दैनिक राशिफल: परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। सदस्यों के बीच का मनमुटाव दूर होगा। एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा। लोगों को परिवार की अहमियत समझ आएगी।
वृषभ का लव राशिफल: आप हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं। कुछ चीजें आपको परेशान कर रही हैं। आप घबराएं नहीं। धीरे-धीरे चीजों को सम्भालना सीख लेंगे। इसे एंजॉव करें।
वृषभ का वित्त राशिफल: अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित होंगे। आपको व्यवसाय में मन के मुताबिक लाभ नहीं मिला है। लेकिन आप परेशान ना हों। सब ठीक हो जाएगा।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: रात में नींद पूरी लें। नींद के साथ समझौता करना भारी पड़ सकता है। अच्छी नींद के बिना आप दिन के कामों को अच्छे से नहीं निपटा पाएंगे।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आज का दिन अच्छा है। किसी दोस्त से कोई प्यारा सा तोहफा मिलने वाला है। आप इसे पाकर बहुत ही खुश होंगे। गिफ्ट में मिली वस्तु की जरूरत थी।
मिथुन का लव राशिफल: इस राशि के जातक अपनी रिलेशनशिप को लेकर परेशान हैं। आपको लग रहा है कि चीजें ठीक से नहीं हो रही हैं। पार्टनर के साथ बात बन नहीं रही है।
मिथुन का वित्त राशिफल: धनलाभ होने के योग हैं। बिजनेस में आपको लाभ मिलने वाला है। आपको इस लाभ का अंदाजा पहले से था। यह आपकी मेहनत का ही फल मिला है।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। यह ठीक नहीं है। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी आई है।
कर्क का दैनिक राशिफल: आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात किसी यात्रा में हो सकती है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे।
कर्क का लव राशिफल: पार्टनर का साथ मिलेगा। आप उनके साथ अपने भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। पार्टनर से कुछ सलाह मिल सकती है। आपको उन्हें ध्यान से सुनना होगा।
कर्क का वित्त राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से निवेश करने की सोच रहे हैं। आज का दिन इस कार्य के लिए अच्छा है। आप निवेश कर सकते हैं। इसमें लाभ मिलने के संकेत हैं।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी तबीयत अचानक से कुछ खराब हो सकती है। आपको इसके प्रति सतर्क रहना होगा। यह जरूरी है कि आज बाहर का खाना ना खाएं।
सिंह का दैनिक राशिफल: आप अपने प्रतिदिन के काम से बोर हो चुके हैं। आप कुछ नया करना चाहते हैं। आपको इसके लिए योजना बनानी चाहिए। इससे आपके जीवन में रोमांच आएगा।
सिंह का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन में कुछ ताजगी लाने की जरूरत है। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने निकल जाना चाहिए। इससे आप दोनों को ही अच्छा लगेगा।
सिंह का वित्त राशिफल: आपको अपने कानूनी मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आप उनकी प्रोग्रेस की जानकारी हासिल कीजिए। इनके प्रति लापरवाही करना मंहगा पड़ जाएगा।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको अपने कामों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। साथ ही तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से बचें। आज थोड़ा सावधान रहें।
कन्या का दैनिक राशिफल: आप अपने परिवार के बारे में विचार करेंगे। परिवार में कुछ रिश्ते बिगड़ से रहे हैं। उन्हें ठीक करने की जरूरत है। आपको इसके लिए पहल करनी चाहिए।
कन्या का लव राशिफल: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी तलाश पूरी होने वाली है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाएगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे।
कन्या का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। आपको इससे आश्चर्य होगा। आपको इस धन का सही प्रयोग करना चाहिए। अपने भविष्य पर ध्यान दीजिए।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी पिछले कुछ दिनों से पानी कम पी रहे हैं। आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह अच्छा नहीं है। आप समय पर और भरपूर मात्रा में पानी पीएं।
तुला का दैनिक राशिफल: माता-पिता का सहयोग मिलेगा। उनसे आपकी बातों को समर्थन मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। आप अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करेंगे।
तुला का लव राशिफल: आप किसी को पसंद करते हैं। आप उनसे यह बात साझा भी करना चाहते हैं। लेकिन कुछ चीजों से आप डरते हैं। आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा।
तुला का वित्त राशिफल: आपको कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है। आपको कर्ज के रूप में मिले धन की जरूरत है। कर्ज लेते समय सभी कानूनी पहलुओं को अच्छे से जान लें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपको स्वास्थ्य लाभ हासिल होगा। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिलेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे।
[bc_video video_id=”5967227017001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आप अपने किसी दोस्त या परिजन से नाराज हो सकते हैं। वह शख्स आपकी मदद करने से मना कर सकता है। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक का लव राशिफल: किसी नए शख्स से बात होने वाली है। यह बातचीत सोशल मीडिया के जरिए होगी। आपको उनसे बात करके काफी अच्छा लगेगा। रिश्ता आगे बढ़ेगा।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: कानूनी मामले में आपको लाभ मिलने वाला है। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इसमें सरकार से जुड़े आदमी से मदद मिलेगी।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको किसी नुकीली चीज से चोट लग सकती है। इसलिए नुकीली चीजों से दूर रहें। साथ ही बहुत तेज गति से वाहन ना चलाएं।
धनु का दैनिक राशिफल: आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने वाला है। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। घर के सदस्य एकजुट होकर आपस में ढेर सारी बातें करेंगे।
धनु का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में कुछ मधुरता लाने की जरूरत है। आप दोनों पिछले कुछ दिनों से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। इसका बुरा असर परिवार पर भी पड़ रहा है।
धनु का वित्त राशिफल: आपको अपने बिजनेस में कुछ नयापन लाने की जरूरत है। आपको बाजार की जरूरतों को समझना होगा। साथ ही बिजनेस में विस्तार लाने का प्रयास करें।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप भीड़ भरी जगहों पर जाने से बचें। ऐसा करने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। आपको घर पर ही परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।
मकर का दैनिक राशिफल: आप अपने परिवार के बारे में विचार करेंगे। आपको अपने बच्चों की चिंता होगी। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। छोटी बातों से परेशान ना हों।
मकर का लव राशिफल: आप किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां पर आप दूसरों के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। लोग आपकी खूबसूरती की तारीफ करेंगे। आप इससे बहुत ही खुश होंगे।
मकर का वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज निवेश करने से बचना चाहिए। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा नहीं है। आपको अपने बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप भीड़ भरी जगहों पर जाने से बचें। आपको घर पर ही समय बिताना चाहिए। आराम करें।
कुंभ का दैनिक राशिफल: आज के दिन आप अकेलापन महसूस करेंगे। आप काफी बोर भी होंगे। लेकिन आपको इस समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। अपने बिगड़े रिश्तों पर ध्यान दें।
कुंभ का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को मिस करेंगे। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से कहीं गया हुआ है। आप उनसे मिलना चाहते हैं। परेशान न हों। जल्द ही मुलाकात होगी।
कुंभ का वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका रुका हुआ धन वापस मिलने वाला है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आपका तनाव दूर होगा।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने बढ़ते मोटापे पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके प्रति लापरवाही से बात बिगड़ सकती है। इसलिए अपने खान-पान के प्रति सावधान रहें।
मीन का दैनिक राशिफल: आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन आपको अपनी पेरशानी की वजह समझ में नहीं आएगी। ऐसे में आपको शांत रहने की कोशिश करनी होगी।
मीन का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ ढेर सारी समय बिताएंगे। आप दोनों किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने जाएंगे।
मीन का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। आपको इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आप चाहें तो किसी की सलाह भी ले सकते हैं।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि दिन में थकान महसूस करेंगे। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। भोजन में पौष्टिक आहर शामिल करें।