Horoscope Today Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। दिसंबर महीने की पहली तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आज आप किसी समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। आपको उनसे बातचीत करके काफी अच्छा लगेगा। तनाव दूर होगा।

मेष का लव राशिफल: पार्टनर का सहयोग मिलेगा। इससे आपका काम आसान हो जाएंगा। आप इस बात से प्रसन्न होंगे कि आपको अच्छा जीवनसाथी मिला है। आप जिम्मेदार बनेंगे।

मेष का वित्त राशिफल: आपकी वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप खरीदारी करने जा सकते हैं। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे। इससे घर का माहौल अच्छा रहेगा।

मेष का स्वास्थ्य राशिफल: अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाएं। भोजन समय पर किया करें। भोजन को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। साथ ही दोस्तों के लिए समय निकालें।

वृषभ का दैनिक राशिफल: आप आज किसी यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा दोस्तों के साथ होगी। आप इसे बहुत ही एंजॉव करेंगे। आप सब एकसाथ ढेर सारा हंसी-मजाक करेंगे। अच्छा लगेगा।

वृषभ का लव राशिफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। आज आप किसी नए शख्स से मिलेंगे। आप उनसे बहुत ही प्रभावित होंगे। उनके साथ आपका रिश्ता काफी गहरा होगा।

वृषभ का वित्त राशिफल: कुछ दिनों से आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है। इसे लेकर आप बहुत ही चिंतित हैं। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। इसके प्रति आपको सतर्क रहना होगा। देर रात तक घर से बाहर न रहें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मिथुन का दैनिक राशिफल: आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। यह अच्छी बात है। इसमें घर के अन्य सदस्यों को भी शामिल करें। अच्छा लगेगा।

मिथुन का लव राशिफल: आपका पार्टनर आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। इसलिए उनसे बातचीत करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कोई चिंता की बात नहीं है।

मिथुन का वित्त राशिफल: आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। इस धन से आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप कुछ सामानों की खरीदारी भी करेंगे।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहें। एक्सरसाइज करना बंद न करें। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार लें। याद रखें कि सेहत है तो नेमत है।

कर्क का दैनिक राशिफल: आज के दिन आप खुद को बोर महसूस करेंगे। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। किसी बात की चिंता होगी। लेकिन ऐसे नकारात्मक भाव से बचें।

कर्क का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको लगेगा कि पार्टनर आपकी बात नहीं सुनता है। लेकिन आपको उनके ऊपर अपने विचार थोपने से बचना होगा।

कर्क का वित्त राशिफल: आपको अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता होगी। आपको लगेगा कि आमदनी से ज्यादा खर्च हो गया है। आप इसका कोई हल निकालने की कोशिश करें।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। आपको सकारात्मक बातों पर ध्यान देना चाहिए। खुश रहें।

सिंह का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। इससे आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। खुश रहेंगे।

सिंह का लव राशिफल: इस राशि के सिंगल जातक आज परेशान रहेंगे। आपको अपने सिंगल होने पर क्रोध आएगा। लेकिन आप चिंता न करें, जल्दी ही आपका अकेलापन दूर होगा।

सिंह का वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से यह दिन आपके लिए बेहतर है। आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। यह आपकी मेहनत का फल है। इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य आपका काफी अच्छा रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। आपका काम करने में मन लगेगा। आपको अपने दोस्तों से मिलने जाना चाहिए। अच्छा लगेगा।

कन्या का दैनिक राशिफल: आपको परिवार वालों का साथ मिलेगा। परिवार के लोग आपकी बात का समर्थन करेंगे। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को काफी मिस करेंगे। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से कहीं गया हुआ है। लेकिन परेशान न हों, जल्द ही आपकी उनसे मुलाकात होगी।

कन्या का वित्त राशिफल: कोई खोई हुई वस्तु आपको मिलने वाली है। इसे पाकर आप बहुत ही खुश होंगे। यह वस्तु घर में ही कहीं होगी। आपको इस पर हैरानी भी होगी।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: कमर दर्द से पेरशान हो सकते हैं। जरूरी हो तो दवा ले लें। साथ ही योग करना शुरू करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। नियमित रूप से योग करें।

[bc_video video_id=”5973103090001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला का दैनिक राशिफल: किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात किसी समारोह में होगी। उनसे मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप उनसे खूब बातें करेंगे।

तुला का लव राशिफल: आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर थोड़ा गंभीर हो जाइए। क्योंकि आपका पार्टनर काफी गंभीर है। और यदि आप नहीं हो सकते तो पार्टनर को धोखा मत दीजिए।

तुला का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने चाहिए। इस बारे में गहराई से विचार कीजिए। कुछ समझ में न आए तो किसी जानकर से इस बारे में खुलकर बात कीजिए।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके अच्छा है। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। यह आपके द्वारा बरती गई सावधानियों का ही नतीजा है। इसे जारी रखें।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आप आज के दिन का भरपूर लुत्फ उठाने वाले हैं। आप दिनभर अपने दोस्तों में घिरे रहेंगे। आप सब कहीं घूमने या मूवी देखने जाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

वृश्चिक का लव राशिफल: आज आपकी अपने ‘एक्स’ से मुलाकात होगी। उनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आप दोनों खूब सारी बातें करेंगे। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: धनलाभ के योग हैं। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप सफल होंगे। आपको काफी खुशी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से पानी कम रहे हैं। यह ठीक नहीं है। ऐसा न करें। पानी भरपूर मात्रा में पिया करें। इससे आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा।

धनु का दैनिक राशिफल: परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। वर्ना आपके कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसके प्रति सतर्क हो जाएं।

धनु का लव राशिफल: आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है। यह प्रस्ताव किसी दोस्त की ओर से होगा। आप इससे थोड़ा हैरान भी होंगे। आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई है।

धनु का वित्त राशिफल: बिजनेस में कुछ हानि होने के संकेत हैं। आप इससे परेशान न हों। आपको अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। आगे से सोच-समझकर कोई फैसला करें।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: यात्रा करते समय सावधान रहें। दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतें।

मकर का दैनिक राशिफल: इस राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप इससे बहुत ही प्रसन्न होंगे। इसे एंजॉव करें।

मकर का लव राशिफल: पार्टनर से किसी बात पर लड़ाई हो सकती है। आप इससे काफी दुखी होंगे। आपको अपने पार्टनर की आदतें पसंद नहीं आएंगी। हालांकि तनाव से बचें।

मकर का वित्त राशिफल: निवेश के लिए आज का दिन सही नहीं है। आज आपको निवेश करने से बचना चाहिए। हालांकि अच्छी रिसर्च करने के बाद ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आपके दांतों में कुछ समस्या है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। लेकिन अब आप डॉक्टर से संपर्क कर लें।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आपके घर मेहमान का आगमन होने वाला है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। घर के बच्चों में भी उत्साह होगा। आप सब आपस में खूब सारी बातें करेंगे।

कुंभ का लव राशिफल: पार्टनर की तबीयत कुछ खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। आप उनके लिए दवा की सही व्यवस्था करें। उन्हें आराम करने दें।

कुंभ का वित्त राशिफल: व्यापार में कुछ नए अवसर पैदा होंगे। आप इन पर गहराई से नजर बनाएं रखें। इससे आपको फायदा होने वाला है। हालांकि सोच-समझकर कोई निर्णय लेना होगा।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: पेट संबंधी कोई परेशानी होगी। आपको इसके प्रति सजग रहना होगा। अत्यधिक तली-भूनी चीजों को खाने से बचें। घर पर बना ताजा भोजन आपके लिए सही है।

मीन का दैनिक राशिफल: किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेकिन खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। छोटी-छोटी चीजों से परेशान हो जाना ठीक नहीं है।

मीन का लव राशिफल: पार्टनर से मुलाकात होगी। उनके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। अच्छी बात है।

मीन का वित्त राशिफल: किसी कानूनी मसले में लाभ मिलने वाला है। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आएगा। इसमें सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद मलेगी। उन्हें धन्यवाद दें।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अपनी कोई पसंदीदा फिल्म देखें। दोस्तों से मिलने जाएं। आपको अच्छा लगेगा।