व्यक्ति को अपराधी बनाने में ग्रहों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके बदलाव से व्यक्ति अपराधिक गतिविधियां अधिक करने लगता है और वह धीरे-धीरे बड़ा अपराधी बन जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे किन ग्रहों से व्यक्ति अपराधी बनता है और उनके उपाय।
चंद्रमा और कर्क राशि की स्थिति को देखकर व्यक्ति की मनोदशा समझी जा सकती है। अपराध को समझने के लिए मंगल, चंद्रमा और जलीय राशियों को देखना आवश्यक है। अपराध की स्तर का होगा इसके लिए जन्म नक्षत्र और वृश्चिक राशि को देखना होगा। मंगल ग्रह व्यक्ति के अंदर दुस्साहस पैदा करता है। यह साहस को उलटे तरीके से बढ़ा देता है। मंगल ग्रह ही व्यक्ति को जेल की यात्रा करवाता है। मंगल की व्यक्ति को अपराधी बनाने में अहम भूमिका होती है।
हाथ की रेखा देखकर कैसे जानें व्यक्ति अपराधी होगा या नहीं?
अगर हथेलियों का रंग में कालापन हो तो वह व्यक्ति स्वभाव से अपराधी होता है। हाथ की रेखाओं का जाल भी व्यक्ति को अपराधी बना देता है। अगर मंगल के पर्वत पर तारा बना हो तो व्यक्ति अपराधी हो सकता है। अंगूठे का छोटा और मोटा होना भी व्यक्ति को अपराधी बना देता है।
अपराधी बनाने वाली दशाएं– मंगल और राहु में व्यक्ति अपराधी बन जाता है। साढ़े साती के उतरते समय भी व्यक्ति अपराध करता है। सबसे ज्यादा अपराध पूर्णिमा या अमावस्या को होते हैं। हाथ में बहुत सारी रेखाएं नीचे की तरफ जाने लगें तो व्यक्ति अपराधी बन जाता है।
[jwplayer oPy0zZ17-gkfBj45V]
ये दशाएं बचाती है अपराधी बनने से – कुंडली में बृहस्पति या शुक्र के मजबूत होने पर, केंद्र में केवल शुभ ग्रह होने पर, हथेलियों का रंग गुलाबी होने पर। हाथ में बृहस्पति का वलय होने पर, उंगलियों का आकार लंबा होने से और नाखूनों के अच्छे होने से व्यक्ति अपराधी बनने से बच जाता है।
अपराधी बनने से कैसे बचें – रोज सुबह सूर्य को जल जरूर अर्पित करें, जल अर्पित करने के बाद कम से कम 27 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। हर मंगलवार को गरीबों को हलुआ-पूड़ी खिलाएं, चांदी का एक त्रिभुज गले में मंगलवार को धारण करें। मांस खाने का परहेज करें।