सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों से उसके आचरण के बारे में जाना जा सकता है। किसी इंसान की आंखों को देखकर उसके बारे में पता किया जा सकता है। आंखों को देखकर उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं आइए जानते है आंखों के बारें में क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र-

1. जिन लोगों की आंखें नशीली होती है। या वह हर समय नशे में दिखाई देता है वह हकीकत में ऐसा नहीं होता है। इनकी आंखे सामान्य से कम खुलती है। इनकी आंखों का रंग काला होता है। ऐसे लोग बहुत शातिर माने जाते हैं। ये लोग अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है। ऐसी आंखों वाले लोग अधिक बोलने वाले और लालची होते हैं।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिनकी आंख कमल नयन के समान होती है वे लोग समझदार, पढ़ाई करने वाले, सभी सुख प्राप्त करने वाले और मेहनती होते हैं। इनकी आंखों का रंग गहरा काला या भूरा होता है। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है।

3, मृगनयनी आंखों वाले व्यक्ति जीवन में जो चीजें चाहते हैं उसे हासिल करते हैं। इनकी आंखों का रंग भूरा या नीला होता है। इन्हें हर क्षेत्रों में सफलता मिलती है। ये दयालु होते हैं और मन से थोड़े चंचल होते हैं।