हिंदू धर्म में ज्योतिषशास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिषशास्त्र में राशियों पर काफी जोर दिया गया है। ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की राशि के जरिेए उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम सिंह राशि के लोगों के बारे में बात करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के लोग बेहद ही खर्चीले स्वभाव के होते हैं। इनके बारे में यह कहा जाता है कि ये दिल खोलकर खर्चा करते हैं। ऐसे में इन लोगों को धन संचय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इनके जीवन में ऐसी बहुत कम स्थिति आती है कि इन्हें धन के लिए तरसना पड़ जाए।
सिंह राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा दिलदार होता है। यानी कि ये हमेशा अपने दोस्तों से घिरे रहत हैं और उनकी काफी मदद भी करते हैं। दूसरे लोग भी इस स्वभाव के चलते इनके साथ रहना पसंद करते हैं। सिंह राशि के जातकों के दोस्त तो कई होते हैं लेकिन सच्चा दोस्त पाने में इन्हें काफी मुश्किल होती है। यदि इन लोगों के करियर की बात करें तो ये ज्यादातर किसी कम्पनी के संचालक, मैनेजर, डॉक्टर या फौज में अधिकारी जैसे पद पर तैनात होते हैं। इनमें निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत होती है जिसका इन्हें करियर में काफी लाभ मिलता है।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]
सिंह राशि वालों के लिए लाल और हरा रंग शुभ माना जाता है। अगर दिन की बात करें तो रविवार का दिन इनके लिए काफी अच्छा रहता है। इनके शुभ अंक 1, 2, 3, 4, 7, 8 होते हैं। इस राशि के लोग एक चीज से हमेशा परेशान रहते हैं और वो है अग्नि। इसका तात्पर्य यह है कि इन्हें गर्मी से काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही इन्हें गरम खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए। वरना इनसे इन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा इनके लिए दिन में विश्राम करने की सलाह दी जाती है।
[jwplayer 8OW1RY9Z-gkfBj45V]