हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का प्रत्येक अंग उसके स्वभाव के बारे में कुछ ना कुछ जानकारी देता है। इस प्रकार से समुद्र शास्त्र के जरिए व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। समुद्र शास्त्र में ही इस बात का भी जिक्र किया गया है कि छोटे कान वाले लोगों के अमीर और ताकतवर होने की ज्यादा संभावना होती है। कहते हैं कि ये लोग किस्मत के धनी होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज चलता है। ये लोग व्यवसाय में भी काफी अच्छा कार्य करते हैं। इसके अलावा इनमें बात करने की अद्भूत क्षमता होती है। और ये काफी आसानी से दूसरों को प्रभावित कर देते हैं।

वहीं, बड़े कान वाले लोग काफी मेहनती और व्यवहारिक होते हैं। ये लोग बड़ी ही मेहनत से अपने कामों को अंजाम देते हैं। इसके अलावा ये दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं कि वे भी अपने काम समय पर समाप्त कर दें। ऐसा ना होने पर ये काफी गुस्सा करते हैं। इसके अलावा ये व्यवहारिक भी होते हैं और इसी आधार पर समस्याओं का सामधान ढूंढने का प्रयास करते हैं। चौड़े कान के लोग थोड़े अवसरवादी होते हैं। ये जीवन में उच्चतम पद हासिल करना चाहते हैं। इनके पास दोस्तों की संख्या सीमित होती है। और ये आराम-दायक जीवन जीना पसंद करते हैं।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

समुद्र शास्त्र के मुताबिक, ऐसे लोग जिनके कान ऊपर की ओर उठे होते हैं, वे शर्मीले किस्म के होते हैं। इसके साथ ही वे संकोची भी होते हैं और उन्हें निर्णय लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा जिनके कान की बिचला हिस्सा दबा हुआ होता है वे अपराधी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग अपने कामों से दूसरों को दुखी करते रहते हैं। इसलिए इनसे सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वहीं, गर्दन की ओर झुके कान वाले लोग मौन प्रवृत्ति के होते हैं।

[jwplayer YRVckSDM-gkfBj45V]