Panchang Horoscope Today, 28 March 2019: आज गुरूवार, 28 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और योग वरीयान् है। आज हिंदुओं का पर्व शीतला अष्टमी है। होली के कुछ दिन बाद इस पर्व को मनाया जाता है। इसका खास महत्व माना गया है। खासकर ये पर्व गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर माता शीतला की पूजा करते हैं। उसके बाद माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। ठीक एक दिन पहले यानी शीतला सप्तमी के दिन इस भोजन को तैयार कर लिया जाता है। माता का भोग लगाने के बाद सभी इसी भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं। माना जाता है कि इस पूजा को करने से माता प्रसन्न होती है और अपने भक्तों के तमाम तरह के रोग जैसे चेचक, पित्त ज्वर, दुर्गंधयुक्त फोड़े, आंखों की समस्या आदि को दूर करती हैं। शीतला अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
अब जानते हैं आज दिन भर के अन्य शुभ-अशुभ मुहूर्त। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए, 28 मार्च 2019 का पंचांग।
[bc_video video_id=”5853310158001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सूर्योदय : 06:21 बजे, सूर्यास्त- 18:33 बजे , चंद्रोदय- 01:55 (29 मार्च) बजे, चन्द्रास्त- 11:46 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- बृहस्पतिवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- अष्टमी- 22:34 तक, नक्षत्र- मूल – 10:11 तक, योग- वरीयान्- 16:43 तक, प्रथम करण- बालव- 09:39 तक, द्वितीय करण- कौलव – 22:34 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- धनु।28 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:03 – 12:52 तक, अमृत काल – कोई नहीं
28 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 10:25 – 11:14 तक, दुर्मुहूर्त- 15:18 – 16:07 तक, राहुकाल- 13:59 – 15:30, वर्ज्य- 08:28-10:11 तक, वर्ज्य- 20:48 – 22:34 तक, यमगण्ड- 06:21 – 07:53 तक, गुलिक काल- 09:24 – 10:56 बजे तक।