Panchang Horoscope Today, 27 March 2019: आज बुधवार, 27 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और योग व्यतीपात है। हिंदू धर्म में आज के दिन शीतला सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। माता शीतला को मां दुर्गा और पार्वती का अवतार माना गया है। शीतला सप्तमी के अगले ही दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है। सप्तमी के दिन घर की महिलाएं तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। जिनका अगले दिन माता को भोग लगाया जाता है। और फिर घर के सदस्य भी इसी भोजन को खाते हैं। बासी खाना खाने के कारण इसे बासौड़ा पर्व के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है इस पूजा से शीतला माता प्रसन्न होकर अपने भक्तों को कई बीमारीयों से बचने का आशीर्वाद देती हैं। शीतला सप्तमी की पूजा का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
अब जानते हैं आज दिन भर के अन्य शुभ-अशुभ मुहूर्त। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए, 27 मार्च 2019 का पंचांग।

सूर्योदय : 06:22 बजे, सूर्यास्त- 18:33 बजे , चंद्रोदय- 01:04 (28 मार्च) बजे, चन्द्रास्त- 10:57 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- बुधवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- सप्तमी- 20:55 तक, नक्षत्र- ज्येष्ठा – 08:20 तक, योग- व्यतीपात- 16:36 तक, प्रथम करण- विष्टि- 08:22 तक, द्वितीय करण- बव – 20:55 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- वृश्चिक – 08:20 तक।

[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
27 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – कोई नहीं, अमृत काल – 03:18 (28 मार्च) – 05:01 (28 मार्च) तक।

27 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 12:03 – 12:52 तक, राहुकाल- 12:28 – 13:59, वर्ज्य- 16:57-18:40 तक, वर्ज्य- 06:40-08:20 तक, यमगण्ड- 07:54 – 09:25 तक, गुलिक काल- 10:56 – 12:28 बजे तक।